{"_id":"334b80c054990cf839662d21ce703e12","slug":"htet-women-aspirant-s-husband-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट परीक्षा: महिला परीक्षार्थी का पति भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट परीक्षा: महिला परीक्षार्थी का पति भी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटेट परीक्षा के दौरान रविवार को सायंकालीन सत्र में आंसर की के साथ पकड़ी गई तीन महिला परीक्षार्थियों में से सोमवार को पुलिस ने एक के पति को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उससे आंसर की को लेकर पूछताछ कर रही है। इस बीच पुलिस ने दो महिला परीक्षार्थियों को कोर्ट में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया।
एक परीक्षार्थी को कल ही जमानत मिल गई थी। पुलिस चौकी प्रभारी मुनेश ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है और अन्य गिरफ्तारी भी हो सकती है।
एचटेट परीक्षा के दौरान रविवार को पुलिस ने शिकायत के बाद स्थानीय सुभाष नगर निवासी सविता, माता गेट निवासी सुमित्रा और निलोठी निवासी प्रवीन कुमारी को आंसर की के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन
मामले में सोमवार को चौथी गिरफ्तारी सुकेश की हुई। वह रविवार को पकड़ी गई परीक्षार्थी सविता का पति है। पुलिस ने सविता से मिली जानकारी के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की तह में जाने के प्रयास में लगी है।
पुलिस चौकी प्रभारी मुनेश ने कहा कि गिरफ्तार तीनों परीक्षार्थियेां को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस की जांच अब सुकेश से मिलने वाली जानकारी के आधार पर ही आगे बढ़ेगी। अगले दो तीन दिन में मामले से पर्दा उठा दिया जाएगा। उन्होंने फिलहाल इसका खुलासा करने से मना कर दिया कि आंसर की कहां से किस प्रकार मिली।
परीक्षा के आरंभ से ही प्रवीन रही निशाने पर
एचटेट परीक्षा में आंसर की मामले में गिरफ्तार एक परीक्षार्थी प्रवीन कुमारी परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के साथ ही स्टाफ की नजर में आ गई थी। अंदर जाने से पहले हुई छानबीन में उसके हाथ पर कुछ लिखा मिला था। पूछताछ पर उसने बताया कि उसने नाम लिखा हुआ है।
इसके बाद स्टाफ ने अच्छे से उसके हाथ धुलवाए। स्टाफ की मानें तो उसके बाद भी प्रवीन की हरकत अजीब रही। अंत में आंसर की मामले में उसे गिरफ्तार भी किया गया। परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के दौरान डीसी अनिता यादव ने भी छात्रा से बातचीत कर ब्योरा लिया था।