{"_id":"65a6d5e327cdfbab490eaa44","slug":"hr-head-of-private-company-attacked-glass-of-car-broken-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4944-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: निजी कंपनी के एचआर हेड पर हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: निजी कंपनी के एचआर हेड पर हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े
Wed, 17 Jan 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-4 बी में स्थित एक कंपनी के एचआर हेड पर किसी ने हमला कर दिया और डंडे से उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पीड़ित ने भागकर अपनी जान बचाई। उनकी शिकायत पर सेक्टर-16 चौकी पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ गाड़ी को नुकसान पहुंचाने और धमकी देने की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।
वारदात आशीष शेखर के साथ हुई है। वह दिल्ली के नजफगढ़ इलाके का रहने वाले हैं। यहां योकोहामा कंपनी में एचआर हेड हैं। आशीष का कहना है कि सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह कंपनी से अपने घर के लिए निकले। किसान चौक के निकट सर्विस रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान वहां एक बाइक के निकट तीन संदिग्ध लोग खड़े नजर आए। उन्हें नजरंदाज करके आगे बढ़े तो एक युवक बाइक के साथ खड़ा हुआ था। जब वहां से आगे बढ़ने लगे तो उस युवक ने रास्ता रोकने के प्रयास किया। जैसे-तैसे उससे आगे बढ़े तो एक युवक वहां आया और उसने गाड़ी के शीशे पर डंडों से प्रहार करने शुरू कर दिए। जान बचाने के लिए गाड़ी की स्पीड बढ़ाई तो युवक ने पीछा करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बकौल आशीष, इस हमले में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हमला करने वाले कौन हैं, ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।