फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   horticulture University's Regional Center will establish in Jhajjar

झज्जर में बनेगा उद्यान विश्वविद्यालय का रीजनल सेंटर

Fri, 29 May 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Fri, 29 May 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन

जिले के लिए यह अच्छी खबर है कि यहां हॉर्टीकल्चर यूनिवर्सिटी का रिजनल सेंटर बनेगा। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर अभी घोषणा होनी है, मगर कृषि मंत्री ओपी धनखड़ इसके लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


कृषि और विशेषकर बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सरकार पहले ही कोशिश कर रही है। इस संबंध में कृषि मंत्री ओपी धनखड़ जो इस समय कृषि के थोक बाजार की हंगरी में चल रही तीन दिवसीय कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए यहां का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन


उनका प्रयास है कि प्रदेश में बागवानी को ज्यादा बढ़ावा दिया जाए, ताकि किसान अधिक मुनाफा कमा सकें। अब इस खबर से बागवानी से जुड़े किसान विशेषतौर पर प्रसन्न हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन किसानों का कहना है कि यदि उद्यान विभाग का विश्वविद्यालय या उसका रिजनल सेंटर खुलता है तो इलाके लिए तरक्की का एक रास्ता निकलेगा। झज्जर के अमरूदों के बाग, गेंदे के फूल की खेती धीरे-धीरे बढ़ रही है।

खेड़ी खुम्मार के सतीश कुमार जो अमरूद की खेती में प्रदेश के प्रगतिशील किसान हैं, उनके अमरूदों की धमक दूर तक रही है। 

ये बोले धनखड़
प्रदेश के किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सरकार हर संभव काम कर रही है। प्रदेश में हॉर्टीकल्चर विश्वविद्यालय जल्दी ही खोला जाएगा।

इसके लिए प्रयास जारी हैं कि झज्जर और जींद में इस विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर खोल जाएं, ताकि पूरे प्रदेश के किसानों को अलग-अलग हिस्सों में लाभ मिल सके।

हंगरी में कांफ्रेंस में लिया हिस्सा
हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने हंगरी के बुडापेस्ट में चल रही तीन दिवसीय वर्ल्ड यूनियन ऑफ  हॉलसेल मार्केट कांफ्रें स में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने वहां के कृषि मंत्री संदोर फेजेक्स के साथ भेंट की।

उन्हाेंने उन्हें गीता की प्रति भेंट की। हंगरी के कृषि मंत्री ने भी ओपी धनखड़ को उपहार भेंट किया। उल्लेखनीय है कि ओपी धनखड़ इन दिनों 10 दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं। हंगरी के बाद वे तीन दिन फ्रांस में भी जाएंगे।


कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के साथ नारायणगढ़ के विधायक नायब सैनी, पानीपत ग्रामीण के विधायक ओपी ढांडा के अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के सीएम अनिल मलिक, चीफ इंजीनियर अमर सिंह चीफ मार्केट मैनेजर एनफोर्समेंट अधिकारी राजकुमार बेनीवाल भी दौरे पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed