फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hockey and Kabbadi trayal in three districts

तीन जिलों में होगा हॉकी व कबड्डी का ट्रायल

Wed, 08 Sep 2021 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Hockey and Kabbadi trayal in three districts
आज से तीन जिलों में होगा हॉकी, वॉलीबाल और कबड्डी का ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। राष्ट्रीय स्तरीय सिविल सेवा की खेल प्रतियोगिताओं के लिए सिविल सेवा खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर 8 से 11 सितंबर तक जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी की अध्यक्षता में लिया जाएगा। हॉकी, वॉलीबाल व कबड्डी खेलों के इस ट्रायल के लिए तीन जिलों में प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

इस ट्रायल में जिले के सभी सिविल सेवा में कार्यरत कर्मचारी व अधिकारी भाग ले सकते हैं। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिताओं में बोर्ड, कॉरपोरेशन के अधीन कार्यरत कर्मचारी व अधिकारी, पुलिस विभाग, बिजली निगम, एचएसआईआईडीसी के कर्मचारी व अधिकारी भाग नहीं लेंगे। कर्मचारी व अधिकारी अपने-अपने विभाग से सत्यापित फोटो सहित प्रमाण पत्र, विभाग के मुखिया के साथ-साथ आदान-प्रदान अधिकारी का अनुमति पत्र साथ लेकर जाएंगे। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, झज्जर ललिता मलिक ने बताया कि सिविल सर्विस खेल हॉकी, वॉलीबाल व कबड्डी खेल का ट्रायल कैथल, कुरुक्षेत्र व भिवानी में होगा।
विज्ञापन

इन स्थानों पर होगा ट्रायल
1. वॉलीबाल पुरुष व महिला द्रोणाचार्य स्टेडियम, कुरुक्षेत्र में 10 सितंबर को होगा।
2. हॉकी पुरुष, हॉकी एस्ट्रोट्रफ, हाबडी, जिला कैथल में 8 सितंबर को होगा।
3. हॉकी महिला, हॉकी एस्ट्रोट्रफ, हाबडी, जिला कैथल में 9 सितंबर को होगा।
4. कबड्डी पुरुष भीम स्टेडियम, भिवानी में 10 सितंबर को होगा।
5. कबड्डी महिला भीम स्टेडियम, भिवानी में 11 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed