महाशिवरात्रि पर हर हर महादेव के नारों से गूंजे शिवालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर शहर व ग्रामीण दोनों ही जगहों पर शिव भक्तों में उत्साह रहा। सड़कों पर जहां डाक कांवड़ लाने वालों के नारे गूंज रहे थे तो शिवालयों में हर हर महादेव के साथ मंदिरों के घंटे भी माहौल को भक्तिमय बना रहे थे। इस बार महाशिवरात्रि सोमवार को आयी, इस कारण इस दिन पूजा का महत्व भी बढ़ गया। सुबह सवेरे ही मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे।
दोपहर 12 बजे तक मंदिरों में भीड़ भड़ाका रहा। लोगों ने अपने अपने तरीके से भगवान शिव की पूजा अर्चना की।
बिरधाना में मेला भरा
महाशिवरात्रि पर्व पर गांव बिरधाना में मेला लगा। जिसमें गांव बिरधाना के साथ-साथ महराना, गुढ़ा, दुजाना सहित अन्य गांवों के ग्रामीण भी पहुंचे। ग्रामीणों ने यहां प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। बाद में बच्चों व महिलाओं ने मेले में जमकर खरीददारी भी की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का यह मंदिर वर्षों पुराना है और शिवलिंग मानव निर्मित न होकर प्राकृतिक है।
बेरी कस्बे में फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि पर मंदिरों की धर्म नगरी भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठा। मंदिरों में रात के बारह बजे के बाद जल चढ़ाने वालों की लाइन लग गई। बेरी के बड़ा महादेव के मंदिर में सबसे ज्यादा श्रद्धालु जल चढ़ाने के लिए आए। यहां बेरी पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे और बच्चे महिलाएं बुजुर्ग हर कोई भोले बाबा की आराधना मेें लीन था।
भक्तों का कहना था कि बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर की तरह बड़ा महादेव महाभारत काल के समय से हैैैै। इस मंदिर में 12 गांव की महिलाएं सजधज कर नाचते गाते हुए पूजा अर्चना के लिए बड़ा महादेव में पहुंचते बड़ा महादेव के अलावा बेरी के पंचमुखी, ईमली वाला मंदिर, देवी जी मंदिर, बालाजी मंदिर, नवदेसर मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में पूजा करने आए भक्तों ने बताया कि महाभारत काल से इस मंदिर में पूजा अर्चना की परंपरा चली आ रही हैैै।
भगवान के दर्शन मात्र से ही सभी दूख दूर हो जाते हैं अगर कोई पूरा साल मंदिर में ना जाए आज के दिन बड़ा महादेव में जल चढ़ाता है तो उसे पूरे वर्ष का पुण्य मिलता हैैै। धर्मनगरी में ही स्वयंभू मंदिर है इसकी पूजा अर्चना के लिए पूरे भारत से श्रद्धालु पहुंचते हैं। चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन बेरी में हर जगह मंदिरों में पुलिस के कड़े इंतजाम कर रखे थे और मंदिर में आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए पुलिस की समय-समय पर मंदिरों में गश्त भी लगाई गई।