फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, OP Dhankharh, risaldaar badluram, jhajjhar/bahadurgrah

98 साल बाद आज मातृभूमि में मिलेगी शहीद की समाधि की मिट्टी

Tue, 03 May 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 03 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
hindi story, OP Dhankharh, risaldaar badluram, jhajjhar/bahadurgrah
बदलूराम - फोटो : Bureau
प्रथम विश्व युद्ध के योद्धा विक्टोरिया क्रॉस रिसलदार बदलूराम की मिस्र के काहिरा स्थित समाधि से मिट्टी लेकर कृषि मंत्री ओपी धनखड़ आज ढाकला पहुंचेंगे। युवाओं को प्रेरणा देने के लिए ढाकला में एक विशेष कार्यक्रम भी होगा। तैयारियों को आज प्रशासन ने अंतिम रूप दिया। वीर शहीद के मिट्टी के कलश को लेकर जब कृषि मंत्री ओपी धनखड़ झज्जर के कोसली मार्ग पर पहुंचेंगे तो वहां से ढोल नगाड़ों के साथ गांव ढाकला तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


ढाकला में मिट्टी की पूजा के साथ योद्धा रिसलदार बदलूराम की स्मृति में अमरवीर स्मारक स्थल की नींव रखी जाएगी। इसी स्थान पर कलश में लाई गई मिट्टी को नमन करके इसका शुभारंभ होगा। सोमवार को उपायुक्त अनीता यादव ने तैयारियों का जायजा लिया। क्षेत्र में इस बात को लेकर उत्साह है कि 98 वर्ष बाद किसी ने भारत मां के लाल को किसी ने याद ही नहीं किया, बल्कि मिस्र में समाधि पर पुष्प अर्पित कर गौरव महसूस किया। मिट्टी लाए जाने की पहल का यहां के लोगों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन


बता दें कि विक्टोरिया क्रॉस रिसलदार बदलूराम ने पहले विश्व युद्ध में 1918 में शहादत पाई थी। अब हरियाणा के कृषि मंत्री वहां आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए तो वहां विक्टोरिया क्रॉस रिसलदार बदलूराम की समाधि पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे। समाधि से लाई गई मिट्टी का कलश लेकर राज्य के काबियाना मंत्री ओपी धनखड़ भारतीय समय के अनुसार एयरपोर्ट पर करीब तीन बजे पहुंचेंगे। एयरपोर्ट के बाहर आने पर कलश में लाई गई मिट्टी को नमन किया जाएगा। इसके बाद मंत्री झज्जर के लिए रवाना होंगे। प्रात 9 बजे झज्जर के कोसली मार्ग पर धनखड़ स्वयं कलश लेकर आएंगे। कलश खुले ट्रक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंड व ढोल के साथ  कलश को गांव ले जाया जाएगा। रास्ते के गांवों में भी कलश पर पुष्प वर्षा करेंगे। इलाके के पूर्व सैनिकों व युवाआें में इस बात को लेकर खासा  उत्साह है कि एक योद्धा की मिट्टी  को उसकी समाधि से 98 वर्ष बाद लाई जा रही है।


प्रशासन ने लिया जायजा
गांव ढाकला में आयोजित होने वाले  कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त अनीता यादव, एसपी जश्नदीप सिंह, सेना के कई अधिकारियों, एसडीएम पंकज सेतिया, डीडीपीओ विशाल कुमार, तहसीलदार हितेंद्र कुमार सहित अन्य गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने स्मारक स्थल का जायजा लिया। अमरवीर स्मारक स्थल बनाए जाने वाले स्थान पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



आर्मी के अधिकारी भी रहेंगे शामिल

अमरवीर स्मारक स्थल बनाए जाने के अवसर पर सेना के आला अधिकारी भी पहुंचेंगे। सेना के कई अधिकारियों ने यहां पहुंचकर पहले की तैयारियों का जायजा लिया है। जीओसी रैंक के अधिकारी इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे। हरियाणा सरकार के कृषि मंत्री के साथ अन्य प्रमुख लोग तथा पार्टी के पदाधिकारी तथा पूर्व सैन्य अधिकारी भी पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed