फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hindi story,op dhankahr, jhajjhar/bahadurgrah

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाग ले रहे कृषि मंत्री धनखड़ बोले सप्त स सूत्र पर करेंगे कार्य

Tue, 14 Jun 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 14 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सप्त ‘स’ से भाजपा हरियाणा में आमजन तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों व कार्यों को पहुंचाएगी। हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ जो इलाहाबाद में चल रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग ले रहे हैं। उन्होंने वहां से भेजे अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री ने जो सूत्र दिया है उसे प्रचारित प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्र की नीति का अनुसरण किया जा रहा है। भ्रष्टाचार को जीरो टॉलरेंस पर लाया जाएगा है।  
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इलाहाबाद में जो सप्त ‘स’ का सूत्र दिया है, वह देशभर में कारगर साबित होगा। धनखड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री सूत्र के तहत सेवाभाव, संतुलन, संयम, समन्वय, सकारात्मक, संवेदना और संवाद को लेकर गंभीरता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच देश के प्रति समर्पित रही है और इसी के चलते सात ‘स’ का यह सूत्र और भी अधिक कारगर साबित होगा। धनखड़ ने कहा कि बैठक में राष्ट्रीय नेताओं से काफी कुछ सीखने को मिला है जिसका अनुभव उन्हें हरियाणा में काम आएगा। ओपी धनखड़ ने कहा कि भाजपा की सरकार देश में जिस प्रकार जनहित के काम कर रही है। उससे साबित होता है कि देश की जनता के लिए उसके कल्याण के लिए कांग्रेस ने कभी नहीं सोचा।
विज्ञापन

उन्होंने हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में इसी सोच के साथ काम किया जा रहा है, ताकि हरियाणा को प्रगति के पथ पर आगे ले जाया जा सके। धनखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर हरियाणा में सरकार के प्रतिनिधि सेवाभाव, संतुलन, संयम, समन्वय, सकारात्मक, संवेदना व संवाद के साथ काम कर रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम भी आ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed