{"_id":"5727a1e14f1c1bf9435cd1de","slug":"hindi-story-nagar-nigam-election-31-vard-119-booth-jhajjhar-bahadurgrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद चुनाव को लेकर कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद चुनाव को लेकर कसी कमर
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 03 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद के 22 मई को होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। शहर के सभी 31 वार्डों के लिए 119 बूथ बनाए गए हैं। लेकिन कई वार्डों में बूथ दूर होने के साथ-साथ नामांकन फार्म अंग्रेजी में होने के चलते अनेक लोगों ने सवाल उठाना भी शुरू कर दिया है। हालांकि अधिकारियों ने बूथों की स्थिति की जांच करने व फार्म जो उपलब्ध हुआ है उसी भाषा के हिसाब से भरने के लिए कहा है। शहर में सभी वार्डों की चौधर के लिए फिलहाल एक लाख 21 हजार 506 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 65 हजार 273 पुरुष तो 56 हजार 283 महिला वोटर शामिल हैं।
31 वार्डों में सबसे कम वोट वार्ड नंबर 11 में 1553 वोट हैं जबकि सबसे ज्यादा वोट वार्ड नंबर 16 में 5929 वोट है। नप चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग आफिसर विक्रम सिंह ने चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव से संबंधित कार्याें में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सोमवार को बैठक की।
इसमें राज्य चुनाव आयोग की तरफ से जारी निर्देशानुसार नियमों की पूरी पालना सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया। चुनाव में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पूरा ध्यान रखेंगे। आरओ के अनुसार 31 वार्डों में से 15 वार्ड संवेदनशील तो 8 वार्ड अति संवेदनशील होंगे। चुनाव में किसी तरह की कोेई दिक्कत न हो इसको लेकर पुलिस अधिकारियों को भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
बनाया हेल्प डेस्क
चुनाव में इच्छुक उम्मीदवारों को फार्म भरने के दौरान नोड्यूज भरने के लिए क्या-क्या दस्तावेज चाहिए और किन आधारों पर उनका नामांकन पत्र दाखिल होना है इसको लेकर यहां हेल्प डेस्क सुविधा भी शुरू की जा रही है। साथ में सभी नोड्यूज से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि जो-जो व्यक्ति नोड्यूज लेने के लिए आते हैं उनके बारे में पूरी स्थिति स्पष्ट करके जल्द रिपोर्ट दें ताकि वे समय पर नामांकन दाखिल करवा सकें। एनओसी जारी करने के लिए बिजली निगम, नगर परिषद व बैंकों को भी उचित व्यवस्था बनाने के लिए कहा है।
हो रही दुविधा

नगर निकाय चुनाव में शैक्षणिक योग्यता की शर्त पहली बार रखी गई है। नोमिनेशन फार्म अंग्रेजी भाषा में मुद्रित है जबिक अनेक इच्छुक उम्मीदवारों की अंग्रेजी भाषा में पकड़ अच्छी नहीं है। ऐसे में वे हिंदी भाषा में भी नामांकन फार्म उपलब्ध करवाए जाने को लेकर आवाज भी उठा रहे हैं। हालांकि इस मामले में रिटर्निंग आफिसर विक्रम सिंह का कहना है कि इलेक्शन कमीशन की ओर से जो फार्म उन्हें उपलब्ध करवाया गया है उसी हिसाब से काम किया जाएगा।