फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hindi story, grenediyat, Manish kadiyan, jhajjhar/bahadurgrah

ग्रेनेडियर लेफ्टिनेंट बनकर दादा व पिता के सपने को पोते ने किया पूरा

Mon, 13 Jun 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 13 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Hindi story, grenediyat, Manish kadiyan, jhajjhar/bahadurgrah
manish - फोटो : Bureau
गांव वजीरपुर के लाड़ले मनीष कादयान ने युवाओं के  सामने मिशाल पेश की है। देश की सेवा करने के जज्बे से जिंदगी में आगे बढ़ा गांव वजीरपुर का लाडला मनीष कादयान आर्मी में ग्रेनेडियर लेफ्टिनेंट में शनिवार को कमीशन प्राप्त किया। रविवार को बेरी में पहुंचने पर मनीष ने परिवार के साथ बेरी माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में माथा टेका और मां का आशीर्वाद लिया। बेरी में पहुंचने ग्रामीणों व महिलाओं द्वारा गांव के लाडले मनीष का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया और बेरी बस स्टैंड से गांव तक मनीष को ढोल-नगाड़ों के साथ ले जाया गया और रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया। मनीष के परिवार में उसकी माता व बड़ा भाई है और बहन शादीशुदा है। मनीष ने अपनी नौंवी तक की पढ़ाई गांव में ही की है, और दसवीं की परीक्षा आस सी एम स्कूल जहाजगढ़ में 2009 में की जिसमें 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 12 वीं कक्षा की पढ़ाई भी आर सी एम स्कूल जहाजगढ़ में वर्ष 2011 में की जिसमें 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मनीष ने बचपन में ही आर्मी में भर्ती होने की ठान ली थी और एक दिन दादा व पिता के सपने को पूरा कर दिया।
विज्ञापन


दादा व पिता के सपने और देश की सेवा करने के जज्बे ने बनाया लेफ्टिनेंट
नवनियुक्त ग्रेनेडियर लेफ्टिनेंट मनीष कादयान ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि दादा मुख्यतार सिंह भी फौज में देश की रक्षा कर चुके हैं। पिता भी हरियाणा पुलिस में सेवा दे चुके हैं। मनीष ने बचपन में मन बना लिया था देश की सेवा करनी हैं। जिसे वह यह पद पाकर पर रहकर पूरा करेगा। दादा मुख्यतार सपना था कि उसका पोता आर्मी में भर्ती हो। दादा के इसी सपने को मन में संजोकर देश की सेवा करने का एक जज्बा रखा। मेहनत और जज्बे के कारण आर्मी में ग्रेनेडियर लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हो गया। मनीष कादयान ने बताया कि कि इस सफलता में परिवार का बहुत सहयोग रहा। परिवार के किसी भी सदस्य से जो मांगा वहीं दिया और आज इस पर खरा उतरते हुए वह आर्मी में एक ऊंचे पद पर नियुक्त हुई है। अपने प्रदेश के युवाओं को सदेंश देते हुए मनीष ने कहा कि उन्हें भी अपने देश की सेवा करने के लिए आगे आना चाहिए और आर्मी ज्वाइन करनी चाहिए।
विज्ञापन


ट्रेनिंग के दौरान उपलब्धियां
मनीष कादयान ने ट्रेनिंग के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करके सिल्वर गोल्ड भी प्राप्त किया है। जब बेटा ले रहा था शपथ तो दिखा धरती पर ही स्वर्ग मनीष कादयान मां शीला देवी ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है उनका बेटा इंडियन आर्मी में ग्रेनेडियर लेफ्टिनेंट बना है। जब मनीष ग्रेनेडियर लेफ्टिनेंट की शपथ ले रहा तो लगा कि स्वर्ग धरती पर ही है। सेना देश की शक्ति का स्वरूप है। सभी को अपने बेटों के साथ देश के लिए आगे आकर कदम से कदम मिला कर आगे बढ़ना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर
मनीष कादयान के ताऊ के बेटे दलेल ने बताया कि मनीष ने बचपन में ही देश की सेवा का जज्बा था और मनीष का बड़ा भाई भी एयरफोर्स में फ्लाइंग आफिसर है। मंजीत ने भी अपने दादा व पिता का सपना पूरा किया है। इस अवसर पर गांव वजीरपुर के सरपंच विरेन्द्र, धूप सिंह, दलपत, धर्मपाल, कैप्टन जयचंद, उमेद, राणबीर, रामफल, मांगेराम, करतार सिंह, दलेल, अमरजीत बाघपुर, जसवंत, बिल्लू बेरी, कुलताज, रण सिंह, रामनिवास, महेन्द्र कृष्ण, जयसिंह, खुशीराम, संजय आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed