फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hindi story, bhadurgarh metro, jhajjhar/bahadurgrah

मुंडका-बहादुरगढ़ मेट्रो लाइन का निर्माण कार्य तेजी से शुरू

Tue, 14 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 14 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hindi story, bhadurgarh metro, jhajjhar/bahadurgrah
metro - फोटो : Bureau
मुंडका-बहादुरगढ़ मेट्रो लाइन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बहादुरगढ़ शहर में जहां-जहां पीयर कैप लगाने सहित अन्य काम लगभग पूरा हो चुका है, वहां से अब बेरिकेड्स हटाने पर भी जोर दिया जा रहा है। मेट्रो निर्माण से जुड़े अधिकारियों ने दिल्ली-रोहतक रोड पर झज्जर मोड़ से लेकर नाहरा-नाहरी मोड़ के सामने तक बेरिकेड्स हटवा दिए, जिसके बाद अब सड़क के दोनों ओर काफी खुला-खुला नजर आया।
विज्ञापन


सुबह के वक्त हुई बरसात के दौरान भी बेरिकेड्स हटाने का काम जारी रहा। क्रेन से पूरी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह काम किया गया, ताकि आने-जाने वाले वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को भी कोई दिक्कत न हो। कई मीटर लंबी दूरी के बीच हटे बेरिकेड्स से वाहन चालकों को भी राहत मिली। सेफ्टी मैनेजर राकेश यादव ने बताया कि झज्जर मोड़ से लेकर लाल चौक तक के हिस्से में दोनों तरफ बेरिकेड्स लगे हुए थे। यहां मेट्रो निर्माण कार्य अधिकांश पूरा होने के कारण बेरिकेड्स को हटा दिया गया है। क्रेन की मदद से सुबह से लेकर दोपहर तक यह काम चलता रहा। इस दौरान किसी भी राहगीर को आने-जाने में दिक्कत नहीं होने दी गई। उन्होंने बताया कि लगभग सप्ताह भर से पहले बस स्टैंड के हिस्से को बेरिकेड्स से मुक्त कर दिया जाएगा। उधर, बेरिकेड्स के हटने से पैदल राहगीरों को काफी सहूलियत मिली है। रेलवे रोड व मेन बाजार की तरफ आने जाने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। पैदल राहगीर डिवाइडर क्रॉस करते हुए एक-दूसरे बाजार में आवागमन करते दिखे।
विज्ञापन

शहर में चार किलोमीटर में होगा ट्रैक
टीकरी बॉर्डर से सिटी पार्क तक का हिस्सा लगभग चार किलोमीटर दूरी का है। उक्त निर्धारित क्षेत्र में 158 पिलर बनाए गए हैं, लेकिन सेक्टर-9 बाईपास के नजदीक के कुछ हिस्से में अभी कार्य गति नहीं पकड़ रहा। यहां से डिपो लाइन के लिए अलग से पिलर बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-13 कट खुलने की संभावना
टीकरी बॉर्डर से लेकर सिटी पार्क तक के हिस्से में 13 कट खुलने हैं, लेकिन एक कट हाल ही में बनकर तैयार हुए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने भी खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। निर्माण कंपनी से जुड़े अधिकारियों की मानें तो कुछ जगह पर कट 25 से 28 मीटर चौड़े खुलेंगे, जबकि झज्जर मोड़ चौक का कट इनसे बढ़कर 42 कट का होगा।

-पकौड़ा चौक खुलवाने की मांग
रेलवे रोड, मेन बाजार व रोहतक रोड के कुछ दुकानदारों ने मिलकर प्रशासन से मांग की है कि पकौड़ा चौक पर भी कट खुलवाया जाए, ताकि उनकी दुकानदारी किसी भी तरह से प्रभावित न हो। हालांकि इसको लेकर प्रशासन का रुख अभी कोई स्पष्ट नहीं है। सुरक्षा व ट्रैफिक के हालात को देखते हुए यहां कट न के बराबर खुलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed