डॉ. अनिता को मिला कल्पना चावला अवार्ड
महिला एवं बाल कल्याण मंत्री कविता जैन ने समारोह की अध्यक्षता की। परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार भी इस मौके पर मौजूद थे। सम्मान में 51 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अनिता को यह सम्मान बाढ़, भूकंप व पहाड़ों में फंसे लोगों की मेडिकल सेवा के लिए दिया गया है। अवार्ड मिलने के बाद डॉ. अनिता ने कहा कि सम्मान मिलने के बाद उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है और सेवा के जज्बे में भी वृद्धि हुई है।
बीएएमएस एवं एमएचए क्वालिफाई अनिता ने बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी सेवा से पीछे नहीं हटने की प्रेरणा उन्हें अपने पति डॉ. प्रदीप भारद्वाज से मिली। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग चाइना-नाथुला, नेपाल भूकंप-2015 और उत्तरा खंड बाढ़-2013 के मौके पर भी उन्होंने पीड़ितों की सेवा की थी। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मधुकर, डॉ. राधेश्याम और सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल रेस्क्यू की टीम ने डॉ. अनिता को यह सम्मान देने का स्वागत किया है।