फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, agriculture news badli, jhajjhar/bahadurgrah

जागरुकता अभियान के बावजूद किसान जला रहे खेतों में अवशेष

Mon, 16 May 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 16 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
hindi story, agriculture news badli, jhajjhar/bahadurgrah
agriculture - फोटो : Bureau
क्षेत्र में इन दिनों किसान अपने खेतों में बचे अवशेष को आग के हवाले कर रहे हैं, जबकि इससे दोहरा नुकसान हो रहा है। फसलों के अवशेष जलाने से पर्यावरण में असंतुलन, तापमान में बढ़ोतरी और खेत की मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। फसलों के अवशेष खेतों में जलाना कानून का उल्लंघन हैं। वैसे तो कृषि विभाग किसानों को जागरूक करने के लिए जनजागरण अभियान चला रहा है। मगर किसानों के कानों में जूं नहीं रेंग रही और अपने ही खेतों का दुश्मन बनकर काम कर रहा है। इतना ही नहीं किसानों को आसपास के क्षेत्र में आग फैलने का खतरा भी होता है और आग लगाने के बाद खेतों में कहीं नजर भी आते है।
विज्ञापन


आग की कई घटनाएं तो बाद में भयंकर रूप ले लेती है। कई खेतों के ऊपर से तो बिजली की लाइन भी है जिससे बड़े नुकसान की आशंका बनी रहती है। जिला उपायुक्त, उपमंडल अधिकारी और कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को फसलों के अवशेष न जलाने का आह्वान करते हुए कहा है कि इससे खेतों मे खड़ी दूसरी फसलों को आग से नुकसान होने का खतरा बना रहता है। किसानों को फसल के अवशेष जलाने से होने वाले खतरों के प्रति आगाह करते हुए अवशेषों के वैज्ञानिक तरीके से समाधान के तरीके बारीकी से समझा रहे हैं मगर किसानों की समझ में अधिकारियों की बात नहीं आ रही है।
विज्ञापन


किसान तो अवशेष को खेतों से हटाने के लिए उसे जलाना ही सबसे उत्तम और आसान तरीका मान आ रहा है। वहीं कृषि अधिकारी प्रदीप राठी का कहना है कि अवशेषों को जलाने वाले किसानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश है। जो किसान अवशेष जलाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने किसानों को अवशेष न जलाने की सलाह भी दी है तो कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed