फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   High voltge drama in police station

छात्रा किसके पास रहे, दो पक्षों की दावेदारी से थाने में हंगामा

Thu, 19 Nov 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Thu, 19 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
High voltge drama in police station

जेबीटी का कोर्स कर रही एक छात्रा की शिकायत पर बुधवार को शहर पुलिस चौकी में करीब एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। छात्रा घर नहीं जाना चाहती थी जबकि उसके माता-पिता के अलावा एक शिक्षिका जो कि लड़की के पिता की धर्म बहन है, उसे अपने अपने साथ ले जाना चाहते थे।

विज्ञापन


बाद में पुलिस छात्रा को लेकर एसडीएम की कोर्ट में पहुंची। वहां छात्रा के बयान हुए तो उसने दोनों पक्षों को नकारते हुए अपनी बुआ व चाचा के पास जाने को कहा। छात्रा ने कहा कि उसके माता-पिता उसे पढ़ाना नहीं चाहते जबकि वह पढ़ना चाहती है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार शहर की रणीया कॉलोनी निवासी छात्रा दिवाली पर अपने पिता की मुंहबोली बहन के घर गई थी। जो एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका है और वर्तमान में रणीया कॉलोनी में ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद छात्रा अपने घर नहीं लौटी। उसके परिजन उसे लेने गए, लेकिन आने से मना कर दिया। इस बीच छात्रा ने शहर पुलिस को शिकायत दे दी कि वह पढ़ना चाहती है, लेकिन उसके परिजन उसकी जबरदस्ती शादी कराने के प्रयास में है। वह अपने घर नहीं जाना चाहती।

चौकी में हुआ हंगामा
शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने बुधवार को छात्रा, उसके परिजनों व शिक्षिका को पुलिस चौकी बुलाया। यहां करीब घंटे भर तक हंगामा हुआ। छात्रा शिक्षिका के साथ चौकी पहुंची। उसके माता पिता ने उससे अलग से मिलने की मांग की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उनसे मिलाने की बजाय कोर्ट में बयान के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही।

इसको लेकर छात्रा के परिजनों के साथ आए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने शिक्षिका की मौजूदगी में छात्रा को परिजनों से मिलवा दिया।

बातचीत के दौरान भी दोनों पक्ष आपस में एक दूसरे पर गंभीर तरह के आरोप जड़ते रहे। पुलिस ने बाद में छात्रा को बयान के लिए एसडीएम कोर्ट पहुंचाया, जहां उसके बयान दर्ज हुए। इस बीच पुलिस ने शिक्षिका को छात्रा से दूर रखा, उनके परिजनों को समझाने का मौका भी दिया।

बुआ और चाचा के साथ रहने की इच्छा जाहिर की
छात्रा को पुलिस बयान दर्ज कराने के लिए एसडीएम कोर्ट ले गई। वहां एसडीएम पंकज सेेतिया ने बयान दर्ज किए। इस दौरान उसने माता-पिता के साथ जाने से मना कर दिया।

परिजनों को लगा कि वह शिक्षिका के साथ जाएगी, लेकिन छात्रा ने कहा कि वह फिलहाल शहर में रहने वाली बुआ और चाचा के पास रहना चाहती है। एसडीएम ने उससे घर न जाने का कारण पूछा तो कहा कि परिजन उसे पढ़ने नहीं देना चाहते। वह जेबीटी कोर्स पूरा करना चाहती है। परिजन उसकी शादी करना चाहते हैं।


छात्रा रीना ने पुलिस को दी शिकायत में खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से रहने की बात कही थी। कहा था कि परिजन उसे जबरदस्ती घर ले जाना चाहते हैं, जबकि वह भाई के मुंहबोली बुआ के साथ रहना चाहती है। इसी को लेकर छात्रा के एसडीएम कोर्ट में बयान कराए हैं। छात्रा अभी बुआ चाचा के पास रहेगी।
मुनेश, प्रभारी शहर चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed