{"_id":"688bcf53b572bc4c830f3bac","slug":"heavy-rains-in-july-30240-mm-rainfall-recorded-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116491-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जुलाई में जमकर बरसे मेघ, 302.40 मिमी बारिश दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जुलाई में जमकर बरसे मेघ, 302.40 मिमी बारिश दर्ज
Fri, 01 Aug 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 53 : बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के नीचे जमा बरसात का पानी। संवाद
बहादुरगढ़। दो दिनों से इंद्रदेव बहादुरगढ़ में मेहरबान हो रहे हैं। कभी तेज तो कभी रुक-रुककर बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में बहादुरगढ़ में 49.40 मिमी बारिश हो चुकी है। इस बारिश से जहां उमस और गर्मी से राहत मिली है तो निचली कॉलोनियों में पानी जमा होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से अगस्त की शुरुआत में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। उधर, जुलाई महीने में 302.40 मिमी बारिश हो चुकी है।
इस साल बारिश होने से किसानों को काफी फायदा हो रहा है। किसानों को धान की फसल अच्छी होने की उम्मीद है। बहादुरगढ़ और बादली क्षेत्र में 20 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई की गई है। बुधवार दोपहर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला वीरवार शाम तक जारी रहा। बुधवार की रात से वीरवार की सुबह तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इसके बाद सुबह 8 बजे तेज बारिश हुई। कुछ समय के लिए बारिश बंद हुई तो 10 बजते ही फिर से तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया।
शहर के झील मोहल्ला, बाग वाला मोहल्ला, सेक्टर-6, सेक्टर-7 हाउसिंग बोर्ड, बराही फाटक, सैनीपुरा, छोटूराम नगर, महाबीर पार्क समेत कई कॉलोनियों में पानी जमा हो गया। इससे यहां से आवागमन करने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं तापमान भी 30 डिग्री से नीचे आ गया है। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे मौसम सुहावना बना हुआ है।
विज्ञापन
कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि जुलाई महीने में हुई बारिश का फायदा किसानों की धान की फसल को होगा। जुलाई महीने में 302 मिमी बारिश हो चुकी है। बुधवार और वीरवार को क्षेत्र में 49.40 मिमी बारिश दर्ज की गई।