फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Heavy rain since midnight, feeling of pink cold

Jhajjar-Bahadurgarh News: आधी रात से हो रही तेज बारिश, गुलाबी ठंड का अहसास

Mon, 06 Oct 2025 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 06 Oct 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain since midnight, feeling of pink cold
-फोटो 51 : झज्जर रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद
बहादुरगढ़। अक्तूबर के पहले हफ्ते में मौसम बदल गया। रविवार रात से सोमवार शाम तक दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश की कुल मात्रा 25.1 मिमी दर्ज की गई। बारिश और हवा चलने से तापमान में कमी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 26 तो न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन

सुबह और रात के मौसम में काफी बदलाव महसूस किया जा रहा है। वहीं प्रदूषण से भी अभी बहादुरगढ़ वासियों को काफी राहत मिल रही है। सोमवार को एक्यूआई हरे रंग में महज 73 दर्ज किया गया। हालांकि बारिश होने से शहर के कई मार्गों और कॉलोनियों में पानी जमा हो गया। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर के समय स्कूल की छुट्टी के दौरान विद्यार्थी भीगते हुए घर तक पहुंचे। मौसम विभाग के अधिकारियों ने 7 अक्तूबर को भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भरा पानी
बारिश के कारण शहर के झील मोहल्ला, वाल्मीकि मोहल्ला, बाग वाला मोहल्ला, झज्जर रोड, नजफगढ़ रोड, छोटूराम नगर, विवेकानंद नगर, धर्म विहार, लाइनपार के विकास नगर, सेक्टर-6 और सेक्टर-7 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कई मार्गों पर पानी भरा रहा। सबसे ज्यादा परेशानी उन मार्गों पर आई, जिन पर गड्ढे बने हुए हैं। पॉश इलाके सेक्टर-6, 2 में परेशानी कहीं ज्यादा रही। झज्जर रोड पर बारिश का पानी जमा था, लेकिन मार्ग पर गड्ढे न होने के कारण लोगों को दिक्कत कम हुई।



प्रदूषण से राहत

अक्तूबर में हर वर्ष इन दिनों में प्रदूषण की समस्या से बहादुरगढ़ वासियों को दो-चार होना पड़ता था, लेकिन अबकी बार यह सप्ताह अच्छा बीत रहा है। एक्यूआई हरे रंग में 72 है। आने वाले हफ्ते भर तक एक्यूआई इसी स्तर पर बना रहेगा। अभी प्रदूषण का स्तर बढ़ने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed