फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Heavy rain on second day of Nautapa, relief from heat

Jhajjar-Bahadurgarh News: नौतपा के दूसरे दिन हुई तेज बारिश, गर्मी से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain on second day of Nautapa, relief from heat
-फोटो 59 : बहादुरगढ़ के पुराना बस स्टेंड में भरा बरसाती पानी। संवाद - फोटो : kathua news
बहादुरगढ़। सोमवार को नौतपा का दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन सुबह के समय 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। 4.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। पिछले 48 घंटे में बहादुरगढ़ क्षेत्र में 52 एमएम बारिश ज्येष्ठ माह में हो चुकी है। इसके बाद मौसम खुशनुमा बना रहा।
विज्ञापन

बारिश के बाद कुछ देर के लिए आसमान काले बादलों से ढका रहा तो दोपहर 12 बजे आसमान में सूर्य देव हल्के चमक उठे। इसके बाद मामूली उमस भी बनी। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 के मुकाबले 26 मई 2025 को तापमान 12 डिग्री कम दर्ज हुआ। पिछले वर्ष 26 मई को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया था। इस बार यह मात्र 34 डिग्री रहा। मौसम विभाग की ओर से 27 और 28 मई को भी तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई के महीने में हर बार लू और तपिश से परेशान रहने वाले बहादुरगढ़ वासियों को इस बार मौसम काफी ठंडक दे रहा है। 15 मिनट तक हुई बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। लाइनपार को शहर से जोड़ने वाले अंडरपास, लाइनपार की मुख्य सड़क, सेक्टर-6, झील वाला मोहल्ला, बागवाला मोहल्ला, पुराना बस स्टैंड, झज्जर रोड पर आईटीआई के पास, सेक्टर-2 मोड़, छोटूराम नगर समेत कई कॉलोनियों में बारिश का पानी जमा हो गया। इससे लोगों का आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।



फोटो 59 : बहादुरगढ़ के पुराना बस स्टैंड में भरा बरसाती पानी। संवाद

फोटो 60 : लाइनपार के जोहरी नगर की मुख्य गली में हुआ जलभराव। संवाद



------------------

-फोटो 59 : बहादुरगढ़ के पुराना बस स्टेंड में भरा बरसाती पानी। संवाद

-फोटो 59 : बहादुरगढ़ के पुराना बस स्टेंड में भरा बरसाती पानी। संवाद- फोटो : kathua news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed