{"_id":"604352408ebc3ee64f1cdaf7","slug":"haryana-rakesh-tikait-supporter-angry-when-a-student-raised-question-on-kisan-andolan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : किसान आंदोलन पर राकेश टिकैत से पूछे सवाल पर हंगामा, छात्रा को मंच से उतारा, माइक छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : किसान आंदोलन पर राकेश टिकैत से पूछे सवाल पर हंगामा, छात्रा को मंच से उतारा, माइक छीना
Sat, 06 Mar 2021 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 06 Mar 2021 03:28 PM IST
सार
हरियाणा के बादली में राकेश टिकैत के कार्यक्रम में एक छात्रा ने किसान आंदोलन पर सवाल पूछे तो मंच पर मौजूद टिकैत समर्थकों ने छात्रा से माइक छीन लिया और उसे नीचे उतार दिया।
विज्ञापन
राकेश टिकैत से सवाल पूछती छात्रा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान आंदोलन को शुरू हुए 100 दिन बीत चुके हैं। किसान कृषि कानूनों के रद्द किए जाने तक आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं हैं वहीं सरकार भी झुकने को तैयार नहीं है। किसान आंदोलन पर सवाल भी उठने लगे हैं। हरियाणा के बादली में राकेश टिकैत के कार्यक्रम में एक छात्रा ने किसान आंदोलन पर सवाल पूछे तो मंच पर मौजूद टिकैत समर्थकों ने छात्रा से माइक छीन लिया और उसे नीचे उतार दिया।
विज्ञापन
बादली के ढांसा बार्डर पर शुक्रवार को किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे थे। टिकैत के संबोधन के बाद एक छात्रा मंच पर आई और राकेश टिकैत से आंदोलन के संबंध में सवाल करते हुए पूछा कि आंदोलन कब तक चलेगा। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
छात्रा ने सवाल किया कि 26 जनवरी के दिन लालकिले पर हुए दंगे के लिए कौन जिम्मेदार हैं और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होनी चाहिए। इन सवालों से नाराज टिकैत समर्थकों ने छात्रा से माइक छीन लिया। इस पूरे प्रकरण का एक वीडियो अब वायरल हो गया है।
विज्ञापन
हालांकि बाद में टिकैत ने छात्रा के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आंदोलन मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। लोगों की परेशानी के लिए सरकार जिम्मेदार है क्योंकि किसानों ने रास्तों को बंद नहीं किया है। रास्तों को बंद करने में पुलिस और सरकार जिम्मेदार है।
टिकैत ने कहा कि 26 जनवरी को एक षड्यंत्र के तहत आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास किया गया था जिसका खुलासा हो चुका है। छात्रा ने जो भी सवाल किए वह पूरी तरह से किसान आंदोलन के विरोध में रहे, लेकिन राकेश टिकैत ने छात्रा को अच्छी तरह से समझाया और तीनों कानूनों के बारे में बताया कि कानून किसानों और जमीन के खिलाफ हैं। आंदोलन में शामिल महिलाओं ने भी छात्रा को समझाया और कहा कि युवाओं की भागीदारी किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर रही है।