{"_id":"65ea06f348bd6df37b0a3310","slug":"haryana-one-crore-rs-bhaat-spent-on-niece-s-wedding-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भांजियों की शादी में भरा एक करोड़ का भात, 15 तोले सोना और आधा किलो चांदी शगुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भांजियों की शादी में भरा एक करोड़ का भात, 15 तोले सोना और आधा किलो चांदी शगुन
Thu, 07 Mar 2024 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:56 PM IST
सार
मामा ने भांजियों की शादी में एक करोड़ का भात भरा है। इस भात की चर्चा जिले में हो रही है।
विज्ञापन
भात की रस्म अदा करते परिवार के सदस्य।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के झज्जर के सिकंदरपुर गांव में अपनी भांजियों की शादी में मामा ने करोड़ का भात भरा है। गुरुवार को सिकंदरपुर गांव में सतगुरुदास की बेटी शिवानी और शीतल की बारात आई थी। उनकी शादी पानीपत के बापौली में हुई है। शादी से पहले भात की रस्म अदा की गई। इसमें बेटियों के मामा रेवाड़ी के बावल के मुंडावास निवासी ओमप्रकाश भात लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने रस्म में एक करोड़ 11 लाख 151 रुपये के अलावा 15 तोले सोना और आधा किलो चांदी शगुन के रूप में दिए। बेटियों के चाचा सुन्दर ने बताया कि बेटियों के मामा ओमप्रकाश जमींदार हैं और खानदानी रईस हैं। उन्होंने अपनी बहन की शादी भी धूमधाम से की थी और अब अपनी भांजियों की शादी भी धूमधाम से की है।
विज्ञापन