फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana BJP state president Baroli said on Vij: Central leadership will take the decision

विज पर बोले हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली: केंद्रीय नेतृत्व करेगा फैसला, निकाय चुनाव में किया जीत का दावा

Tue, 18 Feb 2025 01:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 18 Feb 2025 01:42 PM IST
सार

बड़ौली ने निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के साथ केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों में भाजपा की सरकार बनने का दावा करते हुए इसे “ट्रिपल इंजन की सरकार” बताया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का असर हरियाणा में भी दिखाई देगा।

विज्ञापन
Haryana BJP state president Baroli said on Vij: Central leadership will take the decision
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार भी पार्टी मजबूत प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि अन्य प्रदेशों में भी भाजपा के प्रति लोगों में उत्साह और विश्वास है।

विज्ञापन

अनिल विज पर बोले - फैसला करेगा केंद्रीय नेतृत्व
कैबिनेट मंत्री अनिल विज से जुड़े सवाल पर बड़ौली ने कहा कि इस पर निर्णय लेना केंद्रीय नेतृत्व का काम है। जब उनसे अनिल विज की चिट्ठी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे मीडिया में सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

दिल्ली चुनाव में हरियाणा की अहम भूमिका का जिक्र
बड़ौली ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में हरियाणा का अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सैनी पर यमुना में जहर घोलने के झूठे आरोप लगाए। लेकिन दिल्ली की जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर इसका जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा की जनता ने हमेशा दूसरों के लिए त्याग किया है और केजरीवाल का यह आरोप अनुचित था। दिल्ली की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर यह स्पष्ट कर दिया कि झूठ की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चल सकती। बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली में हरियाणा का पक्ष मजबूती से रखा और आम आदमी पार्टी की सच्चाई जनता के सामने उजागर की।

हरियाणा में भाजपा का मजबूत संगठन
बड़ौली ने बताया कि हरियाणा में भाजपा लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के 45 लाख नए सदस्य बने हैं और करीब 42 हजार सक्रिय सदस्य बने हैं। जल्द ही जिला और बूथ स्तर पर संगठन निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

निकाय चुनाव में महिलाओं को मिलेगी भागीदारी
उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा महिलाओं को उनके हिस्से की भागीदारी सुनिश्चित करेगी और पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

ट्रिपल इंजन की सरकार का दावा
बड़ौली ने निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के साथ केंद्र, राज्य और स्थानीय निकायों में भाजपा की सरकार बनने का दावा करते हुए इसे “ट्रिपल इंजन की सरकार” बताया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का असर हरियाणा में भी दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed