{"_id":"6249f2442caf5936d0629123","slug":"haryana-aap-in-charge-sushil-gupta-said-that-chandigarh-belongs-to-both-haryana-and-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: पंजाब विस में चंडीगढ़ पर दावेदारी, हरियाणा आप प्रभारी बोले- चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब दोनों का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: पंजाब विस में चंडीगढ़ पर दावेदारी, हरियाणा आप प्रभारी बोले- चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब दोनों का
Mon, 04 Apr 2022 12:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:45 AM IST
सार
पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में गत शुक्रवार को चंडीगढ़ को पंजाब को सौंपने का प्रस्ताव पारित किया गया था। हरियाणा में इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी ने भी एसवाईएल और चंडीगढ़ के मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता का झज्जर में स्वागत करते।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चंडीगढ़ पर हरियाणा का हक है। पंजाब अपना हक मांगे और हरियाणा अपना। वहीं एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला होगा उसे आम आदमी पार्टी (आप) स्वीकार करेगी। उस फैसले का स्वागत भी करेगी। चंडीगढ़ व एसवाईएल के मुद्दे को लेकर आप के राज्यसभा सांसद और हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने यह बातें झज्जर की अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को इस मामले में आगे आना चाहिए था। चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब दोनों का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र को 20-20 हजार करोड़ रुपये दोनों को देने चाहिए। ताकि अपनी राजधानी को अच्छे और बेहतर ढंग से बना सकें। चंडीगढ़ को दोनों राज्यों को बांट दे। चंडीगढ़ हमारा भी है। अगर आप की सरकार आती है तो हरियाणा का विकास करके दिखाएंगे।
रविवार को झज्जर में सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इनेलो छोड़कर निवर्तमान पार्षद व युवा नेता हरेंद्र सिलाना ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता व दिल्ली के कई विधायक झज्जर पहुंचे।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान जारी है। लगातार लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। पार्टी में साफ छवि के लोगों को ही शामिल किया जा रहा है। हरेंद्र सिलाना भी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए हैं।
हरेंद्र सिलाना ने कहा कि आप बेदाग व साफ छवि की पार्टी है। दिल्ली के बाद पंजाब में पार्टी की सरकार बनी है और अब हरियाणा में भी आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत दर्ज कराकर सरकार बनाएगी। उन्होंने राज्य सभा सांसद व दिल्ली के विधायक को गदा भेंट कर उनका स्वागत किया।
दिल्ली कैंट के विधायक विरेंद्र कादयान, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नागल, अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सतबीर मल्हान, श्रीभगवान, हरियाणा के सह प्रभारी दिनेश भास्कर, महेंद्र चौधरी, ओबीसी चैयरमैन महेंद्र यादव, नीरज सिलाना, रामकिशन जांगड़ा, रमेश खन्ना, शीला देवी आदि मौजूद रहे।