{"_id":"6387bbe06f6e8d58902046ec","slug":"happiness-in-poetry-recitation-first-witness-in-essay-jhjhar-news-rtk665024496","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में भाग लेना किसी भी विद्यार्थी के लिए महत्वपूर्ण : नांदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में भाग लेना किसी भी विद्यार्थी के लिए महत्वपूर्ण : नांदल
विज्ञापन
झज्जर। लीगल लिटरेसी सेल की खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में निबंध प्रतियोगिता में वैदिक स्कूल झज्जर की साक्षी प्रथम रही, जबकि गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूलकी यशिका दूसरे और गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल भदानी की हिना तीसरे स्थान पर रही।
स्पीच में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल झज्जर की तमन्ना प्रथम, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल दादरी तोय की प्रियंका दूसरे और जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल सोंधी के निखिल तीसरे स्थान पर रहे। काव्य पाठ में संस्काराम स्कूल की खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल झज्जर के सागर दूसरे और जीवन ज्योति स्कूल सोंधी की मुस्कान तीसरे स्थान पर रही। डिबेट में गंगा इंटरनेशनल स्कूल कबलाना की अदिति और दीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्काराम पब्लिक स्कूल खातीवास की वेदिका और वैभव ने दूसरा और वैदिक गर्ल्स स्कूल झज्जर के लक्ष्य और पारुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सिकंदरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पुष्पा और उनकी टीम प्रथम रही। जीवन ज्योति स्कूल सोंधी के कृष और उनकी टीम ने दूसरा जबकि संस्काराम पब्लिक स्कूल खातीवास की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को खंड शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र नांदल राजकीय मॉडल स्कूल के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह खेड़ी जट के प्राचार्य हरि ओम जहांगीर कपूर के प्राचार्य कृष्ण धनखड़ और इस कार्यक्रम के संयोजक कृष्ण वशिष्ट ने बधाई दी।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र नांदल ने कहा कि सभी प्रतिभागी विजेता नहीं होते लेकिन किसी भी प्रतियोगिता में आने से विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिलता है। उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा भी मिलती है। इससे पूर्व प्राचार्य जोगेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में प्राचार्य राजेंद्र कृष्ण धनखड़, हरि ओम, जोगेंद्र सिंह सहित अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संयोजक कृष्ण वशिष्ट ने कार्यक्रमों की रूपरेखा के अनुसार प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया और विजेताओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 9 दिसंबर को अधिक तैयारी के साथ आने के लिए प्रेरित किया। डॉ सुदर्शन पुनिया, प्रवीण खुराना ने भी सक्रिय सहयोग किया।