{"_id":"6047d64b8ebc3e8ccb01f388","slug":"hailstorm-in-dujana-damage-to-crops-jhjhar-news-rtk5991530164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुजाना में हुई ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुजाना में हुई ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान
विज्ञापन
दुजाना गांव व आसपास क्षेत्र में गिरे ओले। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। जिले के दुजाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम को हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। तेज हवा के साथ करीब दस मिनट तक हुई ओलावृष्टि व बारिश से किसानों की सरसों व गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल तेज हवा के साथ गिर गई है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि ओलावृष्टि व बारिश के कारण कितना नुकसान हुआ है, इसका अनुमान बुधवार को ही लगाया जा सकेगा। विभाग की ओर से क्षेत्र में नुकसान के आंकलन के लिए टीम को भेजा जाएगा। मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट करवट ली है। पिछले एक सप्ताह से गर्मी की बढ़ने लगी थी। लोगों ने घरों में पंखे व गाड़ियों में एसी चलाने शुरू कर दिए थे। वहीं मंगलवार की शाम को बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ क्षेत्र में बारिश व ओलावृष्टि होने के कारण किसानों के दिलों की धड़कन बढ़ गई हैं। क्योंकि इस समय अगर बारिश होती है तो किसानों की फसलों को नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है। इस समय सरसों की फसल पककर तैयार हो चुकी हैं। किसानों ने फसल की कटाई का कार्य शुरू किया हुआ है।
बिजली आपूर्ति हुई प्रभावित
बूंदाबांदी के साथ चल रही हवाओं के चलते शहर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। शाम करीब साढ़े छह बजे से मौसम के मिजाज बदले के साथ ही बिजली निगम की तरफ से बिजली कट लगा दिया गया है, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। बिजली प्रभावित होने के बाद दुकानदारों व संस्थानों के जनरेटर भी चलने लगे थे। बिजली आपूर्ति शाम के समय प्रभावित होने के कारण लोगों के कामकाज भी प्रभावित हुए हैं। निगम ने करीब साढे़ आठ बजे बिजली आपूर्ति शुरू की।
विज्ञापन
मंगलवार को छाए रहे आंशिक बादल
मंगलवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के साथ शाम के समय जिलेभर में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। शहरी क्षेत्र में ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी बूंदाबादी हो रही है। रात के समय कहीं कहीं बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
दुजाना क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई है। इससे कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी बुधवार को मिल पाएगी। टीम को गांव में भेजा जाएगा।
- डॉ. इंद्र सिंह, डीडीए, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, झज्जर।

दुजाना में गिरे ओले दिखाता युवक। संवाद- फोटो : Jhjhar

झज्जर में हो रही बूंदाबांदी के दौरान सड़क से गुजरते वाहन। संवाद- फोटो : Jhjhar