फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   gura won the rase

400 मीटर दौड़ में गौरा भागी सबसे तेज

Wed, 03 Feb 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Wed, 03 Feb 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
gura won the rase
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित जिलास्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता की 400 मीटर दौड़ में गौरा निवासी गांव आसंडा पहले स्थान पर, बंटी निवासी गांव दूबलधन दूसरे स्थान पर तथा रीना निवासी गांव परनाला तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


300 मीटर दौड़ में बंटी दूबलधन ने पहला, रीना निवासी गांव परनाला ने दूसरा तथा नीरू निवासी गांव बिरधाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में बहादुरगढ़ की सुदेश ने पहला, भूरावास की राजबाला ने दूसरा व आसंडा की सुनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


साइकिल रेस में प्रीति सैनी निवासी बहादुरगढ़ ने पहला, निशा निवासी दूबलधन ने दूसरा व ज्योति निवासी सराय औरंगाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आलू-चम्मच रेस में अंबोली की सुमित्रा पहले, बादली की अनीता दूसरे तथा देशलपुर की कृष्णा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मटका दौड़ में अंबोली की सुमित्रा पहले, मातन की ओमल ने दूसरा व देशलपुर की कृष्णा तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को पहले, दूसरे व तीसरे स्थान के लिए क्रमश: 1000, 750 और 500 रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई।

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को जहांआरा बाग स्टेडियम में एडीसी नरेश नरवाल ने किया। एडीसी नरवाल ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ खड़ी हैं। एक ग्रहणी के रूप में जहां महिलाएं अपने दायित्व निभा रही हैं वहीं अपनी प्रतिभा के बल पर हर गतिविधि में सक्रिय भागीदारी कर रही हैं।


खुशी की बात है कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी ग्रामीण परिवेश से हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी नीना खत्री ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए उन्हें विभागीय गतिविधियों से अवगत कराया।


इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह, सीडीपीओ सुनीता सभ्रवाल, वैशाली, सुषमा रानी, सुषमा वीरमानी व बीरमति सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य जिले से बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed