फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   GRAP rules are being flouted and heaps of garbage are being set on fire.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्रैप नियमों की उड़ रही धज्जियां आग के हवाले हो रहे कूड़े के ढेर

Sun, 26 Oct 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 26 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
GRAP rules are being flouted and heaps of garbage are being set on fire.
-फोटो 57 : सांखोल गांव में कूड़े के ढेर में लगाई गई आग और उठता धुआं। संवाद
बहादुरगढ़। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी (सीएक्यूएम) की ओर से ग्रैप की पाबंदियां लगाए चार दिन हो गए हैं, लेकिन शहर में न तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और न ही अन्य विभाग इसके नियमों का पालन करा पा रहे हैं। शहर में लगातार कूड़े के ढेरों को आग के हवाले किया जा रहा है। ऐसे में प्रदूषण बढ़ने से कैसे रुकेगा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह के समय हल्की धुंध छाई और दिनभर धूप भी हल्की रही। सुबह के समय एक्यूआई रेड से ऑरेंज जोन में दर्ज हुआ जबकि शाम को यह बढ़कर फिर रेड जोन में पहुंच गया। सुबह एक्यूआई 281 और शाम 4 बजे यह 322 दर्ज हुआ। शनिवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र प्रदूषण के मामले में देश भर में दूसरे नंबर पर रहा। प्रदूषण पांच दिनों से लगातार बेहद खराब स्तर पर बना हुआ है। यहां की हवा सांस लेने लायक नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह हवा की गति 12 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रही। इसके चलते प्रदूषण का स्तर कुछ कम होते हुए ऑरेंज जोन में 281 रहा, लेकिन दोपहर होते-होते हवा की गति धीमी हो गई और एक्यूआई निरंतर बढ़ गया। शाम 4 बजकर 5 मिनट पर एक्यूआई 322 दर्ज हुआ। यह श्रेणी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed