झज्जर। खंडस्तरीय रोल प्ले और लोकनृत्य प्रतियोगिता खंड झज्जर का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम निवास शर्मा खंड शिक्षा अधिकारी, झज्जर ने की। प्रतियोगिता में झज्जर खंड की अनेक टीमों ने भाग लिया।
रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बामनौला ने प्रथम स्थान एवं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हसनपुर की टीम प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दूजाना की टीम द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डावला की टीम तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजय कौशिक ने खंड शिक्षा अधिकारी रामनिवास शर्मा, जोगिंद्र धनखड़ प्राचार्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर और राज बहादुर प्राध्यापक, राजकीय उच्च विद्यालय, लगरपुर का धन्यवाद करते हुए बताया कि खंड स्तर पर प्रथम और द्वितीय आने वाली टीम जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी। कार्यक्रम के दौरान जितेंद्र देसवाल प्रवक्ता, मंजेश एवं सोनिया बीआरपी का सहयोग एवं योगदान सराहनीय रहा।