फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   gold theft

मकान से सोने चांदी के आभूषण चोरी

Wed, 03 Nov 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
gold theft
मकान से सोने चांदी के आभूषण चोरी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-6 में एक मकान में चोरी हो गई। अज्ञात लोग यहां से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित मकान मालिक ने सेक्टर-6 थाना पुलिस में शिकायत देकर चोरी हुए सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस को दी शिकायत में उड़ीसा मूल के विभुदत्त ने बताया कि वह सेक्टर-6 में किराए के मकान में रहता है और स्वास्तिक पाइप इंडस्ट्रीज बहादुरगढ़ में काम करता है। उसकी पत्नी एक मेडिकल लैब में काम करती है। रोजाना की तरह सुबह उसका बेटा विश्वजीत और उसकी पत्नी काम पर चले गए। पीछे से चोर घर से आभूषण चोरी कर ले गए। वापस लौटे तो देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था। जांच की तो पता चला कि सोने की चेन, सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झुमके और चांदी की पाजेब गायब थी। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed