{"_id":"66d664f2a193ed67e1066765","slug":"gold-medal-winner-nitesh-practices-in-bahadurgarhs-academy-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109598-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गोल्ड मेडल जीतने वाले नितेश बहादुरगढ़ की अकादमी में करते हैं अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गोल्ड मेडल जीतने वाले नितेश बहादुरगढ़ की अकादमी में करते हैं अभ्यास
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ। शाइनिंग स्टार बैडमिंटन अकादमी के बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने पैरिस पैरालंपिक-2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाले नितेश मूलरूप से चरखी दादरी के रहने वाले हैं। नितेश एचएल सिटी के एनसीआर वन में बैडमिंटन खिलाड़ियों के साथ रहते हैं और शाइनिंग स्टार बैडमिंटन अकादमी में अभ्यास करते हैं।
अकादमी की निदेशिका शैलजा जून ने नितेश को बधाई दी है। अकादमी में साथी खिलाड़ियों ने भी खुशी मनाई। शैलजा ने बताया कि नितेश हरियाणा खेल विभाग करनाल में सीनियर बैडमिंटन कोच के पद पर कार्यरत हैं। 2009 में एक सड़क हादसे में वह घायल हो गए थे। इसके बाद बैडमिंटन को ही नितेश ने अपने जीवन का अहम हिस्सा बना लिया। अकादमी में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। एचएल सिटी के निदेशक राकेश जून ने भी नितेश को बधाई दी है।