{"_id":"61156ac58ebc3ef3932c1b06","slug":"gold-chain-and-cash-stolen-from-bag-of-female-teacher-in-auto-bahadurgarh-news-rtk620796092","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो में सवार महिला टीचर के बैग से सोने की चेन और बाले चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो में सवार महिला टीचर के बैग से सोने की चेन और बाले चोरी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ऑटो रिक्शा में बैठकर स्कूल से घर लौट रही सांखोल गांव की महिला के बैग से चोरों ने सोने की चेन, बाले और नकदी चोरी कर ली। महिला को शक है कि उसका सामान ऑटो में बैठी तीन महिलाओं ने चुराया है।
सांखोल निवासी बबली पत्नी लोकेश गांव रोहद एक निजी स्कूल में अध्यापिका हैं। वीरवार को 1 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह स्कूल के निकट से बहादुरगढ़ के लिए ऑटो में सवार हुईं। बबली ने बताया कि सांखोल पहुंचने के बाद वह ऑटो से उतरी गई। उसने देखा कि उसके बैग की आधी चेन खुली हुई है। उसने बैग में अपना सामान चेक किया तो दो तोले की सोने की चेन, दो जोड़ी बाले और कुछ नकदी गायब थी। उसने बताया कि ऑटो में तीन और महिलाएं सवार थीं।
इसलिए उन्हें शक है कि तीनों ने ही चोरी की है। उसने उनका पीछा करने के लिए दूसरे ऑटो में सवार हो गई। कुछ ही दूर पर मेट्रो स्टेशन के नीचे वह ऑटो खड़ा मिल गया। पूछने पर ऑटो चालक ने बताया कि वे तीनों महिलाएं बहुत हड़बड़ी के साथ पीछे ही उतर गईं। बबली ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके सामान को उन्हीं तीनों महिलाओं ने चुराया है। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।