{"_id":"6022e8d08ebc3e4c8637c1c8","slug":"girls-dna-reprot-jhjhar-news-rtk5946183156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के डीएनए रिपोर्ट आई, डीएसपी व चिकित्सक की गवाही बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम के डीएनए रिपोर्ट आई, डीएसपी व चिकित्सक की गवाही बाकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। 20 दिसंबर 2020 की रात्रि झज्जर के एक मोहल्ले में एक प्रवासी की पांच साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म करने के बाद हत्या किए जाने के मामले में डीएनए रिपोर्ट भी आ गई है। जिसका मिलान भी पुलिस के एकत्रित किए गए सबूतों से हो गया है। न्यायाधीश शशी चौहान की फास्ट ट्रैक कोर्ट में यह मामला चल रहा है। जिसकी अगली सुनवाई बुधवार को होगी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार इस मामले में सुनवाई तेजी से चल रही है। सुनवाई के लिए दो या तीन दिन की तारीखें दी जा रही हैं। केवल मामले के जांच अधिकारी डीएसपी व चिकित्सक की गवाही होना बाकी है।
ये था मामला
शहर के एक मोहल्ले में मध्य प्रदेश निवासी व्यक्ति किराये के मकान में रहता है। 20 दिसंबर की रात के समय वह अपने घर पर सो रहा था तो विनोद उर्फ मुन्नू नामक युवक ने उसे जगाया। उस युवक को पहले ही चोट लगी हुई थी। जब वह उसे घर छोड़ने के लिए गया तो घायल युवक ने उसको अपने घर में ही मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद युवक उसके घर वापस आया। उसने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह युवक के चंगुल से छुड़ाकर भाग गई। इस पर युवक उसकी 5 वर्षीय मासूम बेटी को अपने घर उठा लाया। पहले बच्ची को गली में खड़ी कर उसके पिता को दूसरी गली में निकाल दिया था। व्यक्ति को घर निकालने के बाद उसकी बेटी को घर में ले लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच जब बच्ची की मां और पिता पूर्व एमएलए के बेटे को लेकर उसके घर पहुंचे तो कमरे को अंदर से बंद किया हुआ था और बच्ची की चिल्लाने के आवाज आ रही थी। इसके बाद एमएलए का पुत्र व बच्ची की मां मदद के लिए पुलिस थाने पहुंचे, लेकिन वहां से उन्हें मदद नहीं मिली। फिर रात के समय वे पुलिस अधीक्षक के निवास पर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को मौके पर भेजा। डीएसपी राहुल देव व एसपी राजेश दुग्गल स्वयं भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की हर पहलू से जांच करते हुए करीब एक सप्ताह बाद ही अदालत में चालान पेश कर दिया था।
दिसंबर में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद की गई हत्या के मामले में डीएनए रिपोर्ट का मिलान हो चुका है। केवल डीएसपी व चिकित्सक की गवाही होनी बाकी है। अदालत में तेजी से मामले में सुनवाई चल रही है। आरोपी को इस मामले में कड़ी सजा होने की संभावना है।
विज्ञापन
- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर।