फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four youths riding a Bolero robbed a liquor vend

Jhajjar-Bahadurgarh News: बुलेरो सवार चार युवकों ने शराब ठेके पर की लूट

Thu, 19 Oct 2023 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Four youths riding a Bolero robbed a liquor vend
झज्जर। खेड़ी सुल्तान गांव में स्थित शराब के ठेके से बुलेरो सवार चार युवक शराब लूटकर ले गए। इसकी सूचना सेल्समैन ने मालिक को दी। मालिक ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज में चार युवक शराब लूट की वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेड़ी सुल्तान गांव निवासी नवदीप ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसके गांव में शराब की सरकारी दुकान की है, जो गुरुग्राम के खैड़ निवासी अजीत के नाम से है और इसमें उसका हिस्सा भी है। उन्होंने दुकान पर बरेली के मुडेर निवासी जितेंद्र को सेल्समैन रखा हुआ है। 17 अक्तूबर को सेल्समैन जितेंद्र ने उसे सूचना दी थी कि सरकारी दुकान से चार लो बुलेरो गाड़ी में शराब लूटकर ले गए हैं। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और जानकारी ली। जब सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो उसने सामने आया कि चार युवक उसकी सरकारी दुकान से 29 पेटी देसी और विदेशी शराब चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed