{"_id":"66da44ecf771a16c780f6b37","slug":"former-mla-kaushik-will-hold-a-meeting-with-supporters-today-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109652-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व विधायक कौशिक आज करेंगे समर्थकों के साथ बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व विधायक कौशिक आज करेंगे समर्थकों के साथ बैठक
Fri, 06 Sep 2024 05:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 06 Sep 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने 6 सितंबर को समर्थकों की बैठक बुलाई है। बैठक दिल्ली-रोहतक रोड पर पुराना कोर्ट रोड के सामने कार्यालय में होगी।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर नरेश कौशिक ने वर्ष 2014 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2019 में भाजपा ने फिर से उन्हें मैदान में उतारा, लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब वर्ष 2024 में होने वाले विस चुनाव में वे पार्टी से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने टिकट न देकर छोटे भाई दिनेश कौशिक को चुनाव मैदान में उतारा है। इसी को लेकर उन्होंने 6 सितंबर को कार्यालय में बैठक बुलाई है। बैठक सुबह 10 बजे होगी। कौशिक का कहना है कि चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। संवाद