फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Former Chief Minister of Tripura targeted the Congress

बेटे को आगे बढ़ाने के लिए बहुत पहले सन्यास ले चुकी हैं सोनिया... त्रिपुरा के पूर्व CM का कांग्रेस पर निशाना

Sun, 26 Feb 2023 11:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 11:19 PM IST
सार

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व हरियाणा भाजपा के प्रभारी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हर पार्टी की व्यवस्था और निर्णय अलग-अलग होते हैं। सोनिया गांधी का भी उसी तरह का निर्णय है।

विज्ञापन
Former Chief Minister of Tripura targeted the Congress
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए । - फोटो : संवाद

विस्तार

बेटे को आगे बढ़ाने के लिए सोनिया गांधी ने बहुत पहले ही सक्रिय राजनीति से सन्यास ले लिया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बीच में ही अधूरी रह गई। कांग्रेस के स्वभाव में ही वंशवाद बसा हुआ है। वल्लभ भाई पटेल ने बतौर गृहमंत्री रहते हुए पहले ही भारत को जोड़ने का काम कर दिया था।

विज्ञापन


ये बातें त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के हरियाणा प्रभारी बिप्लब देब ने झज्जर के लोक निर्माण विश्राम गृह में रविवार को प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। इससे पहले उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।
विज्ञापन


त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पार्टी की व्यवस्था और निर्णय अलग-अलग होते हैं। सोनिया गांधी का भी उसी तरह का निर्णय है। 2024 में कांग्रेस के सत्ता में आने के दावे पर विप्लव देव ने कहा कि कांग्रेस का दिवालिया निकल चुका है। कांग्रेस में कोई लीडरशिप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब देश के लोग नहीं चाहते कि एक ही परिवार के सामने धूपबत्ती की जाए। अभय चौटाला की परिवर्तन यात्रा पर भी तंज कसते हुए कहा कि वे खुद का परिवर्तन करना चाहते हैं। अभय चौटाला कहां जाएंगे और किस डाल पर बैठेंगे, यही है परिवर्तन यात्रा के बहाने अभय चौटाला का एजेंडा। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान, डॉ. राकेश कुमार, पूर्व मंत्री कांता देवी, प्रवीन गर्ग, केशव सिंघल, प्रेम धनखड़, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed