फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Forest workers standing on dharna for the eighth consecutive day

लगातार आठवें दिन धरने पर डटे रहे वन श्रमिक

Tue, 15 Feb 2022 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Forest workers standing on dharna for the eighth consecutive day
झज्जर। वन मंडल अधिकारी के कार्यालय पर वन विभाग मजदूर यूनियन का धरना सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान काफी संख्या में महिला और पुरुष वन श्रमिक मौजूद रहे व वन विभाग के आला अधिकारियों व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान आनंद सिंह व संचालन जिला सचिव जयपाल ने किया। इस दौरान जिला प्रधान ने बताया कि जल्द से जल्द सभी मजदूरों के मस्ट्रोल प्रणाली लागू की जाए और तीन महीने का वेतन दिया जाए। जिले के सभी वन श्रमिकों का ईपीएफ, ईएसआई कार्ड व पहचान पत्र बनाए जाएं व मजदूरों के काम के औजार व वर्दी दी जाए, ओर बड़े हुए रेट का एरियर दिया जाए, ताकि वन श्रमिकों की आर्थिक हालत ठीक हो सके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक यह धरना अनिश्चितकालीन तक चलता रहेगा। जिसकी जिम्मेदारी वन मंडल विभाग के अधिकारियों की होगी व जिला प्रशासन की होगी। वन मंडल यूनियन के जिला प्रधान आनंद ने बताया कि वन विभाग अधिकारी मजदूरों की मांगों का समाधान नहीं करते तो सर्व कर्मचारी संघ और सभी घटक मजदूरों के साथ इनकी लड़ाई में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। इस यदि समय रहते मांगों का समाधान नहीं किया जाता तो मजदूर यूनियन अनिश्चितकालीन पड़ाव की तरफ जा सकते हैं। इस दौरान सोमबीर, दीवान, गुलाब, प्रदेशी, धर्मवीर, बलजीत, राजवंती, रामकली, कांता, कृष्णा, लीला, रामरती, जगवंती के अलावा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed