फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   foreigners wear turban

निक्कर पहन गांव आए विदेशियों के सिर पर सजी हरियाणवीं पगड़ी

Mon, 23 Nov 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Mon, 23 Nov 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
foreigners wear turban
नवाबों के गांव दुजाना में रविवार को पाश्चात्य एवं हरियाणवी संस्कृति का गजब का संगम दिखा। आस्ट्रेलिया से यहां घूमने आए छात्रों के दल में शामिल पर्यटक गांव में पहुंचे तो उनका पहनावा स्थानीय पहनावे से बिल्कुल हट कर रहा। कुछ ग्रामीण पहनावे को देखकर हंसे तो कुछ की भौवें भी तनी, इन सबके बावजूद विदेशियों का स्वागत तिलक के साथ हुआ।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उनको पगड़ी बांधी तो टी शर्ट व निक्कर पर हरियाणवी संस्कृति की छटा खूब बिखरी।
आस्ट्रेलियाई विद्यार्थियों का एक दल इंडियन कल्चर से रूबरू होने देश में आया है। रविवार को इसमें शामिल विद्यार्थी गांव दुजाना पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका यहां जोरदार स्वागत किया। टीम में शामिल माइकल ने बताया कि आस्ट्रेलिया के एक विद्यालय से दो शिक्षक व कई विद्यार्थी अंतरदेशीय सांस्कृतिक जीवन व रहन-सहन के बारे में ज्ञान अर्जित करने व विचार साझा करने के लिए भारत आए हैं। ग्रामीणों की ओर से सभी विदेशी मेहमानों का फूल माला व पगड़ी के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन


उसके बाद छात्र समूह ने गांव के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। साथ ही आमजन से यहां के रहन-सहन व रीति रिवाजों के बारे में जानकारी ली। गांव दुजाना में स्वागत से भाव-विभोर विदेशी छात्र व शिक्षक हरियाणवी पगड़ी बांधे जाने पर एक-दूसरे के फोटो व सेल्फी लेते नहीं थके। आस्ट्रेलियाई शिक्षकों ने ग्रामीणों ने प्रश्न पूछे और जवाब भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां इंडियन कल्चर में आकर बहुत अच्छा लगा। मौका मिला तो फिर जरूर आएंगे। उन्होंने गांव दुजाना की मस्जिद का भ्रमण किया और नवाबों के समय का इतिहास जाना। चेतनालय स्वयं सहायता समूह की सदस्या सरिता ने बताया कि शिक्षक व छात्रों द्वारा संस्थान के पदाधिकारियों से संपर्क किया गया और हरियाणवी जन-जीवन जानने की उत्सुकता जताई।


इस पर संस्था के कोऑर्डिनेटर मनोज जैन ने गांव दुजाना में उनके स्वागत व जानकारी उपलब्ध कराने के लिए गांव की ही पंजाबी धर्मशाला में कार्यक्रम रखा। इसके माध्यम से हरियाणा की समृद्ध संस्कृति के बारे में आस्ट्रेलियन छात्र समूह को जानकारी दी गई। इस अवसर पर दुजाना निवासी हरियाणवी कलाकार दीपक कूपर, सीमा दहिया, योगेश दुजाना, मनोज जैन, जसबीर अहलावत, सुधीर अहलावत दीपक, कृष्ण चंद आदि के अलावा संस्था के पदाधिकारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed