{"_id":"67b0f1e9f65b2d9cc2029852","slug":"for-the-treatment-of-cancer-first-the-house-and-land-would-be-sold-then-neither-the-familys-land-nor-people-would-be-left-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-112928-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कैंसर के इलाज में पहले घर और जमीन बिक जाती, फिर परिवार की न जमीन बचती और न इंसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कैंसर के इलाज में पहले घर और जमीन बिक जाती, फिर परिवार की न जमीन बचती और न इंसान
Sun, 16 Feb 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो 73: दो दिवसीय सेमीनार का शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा।
बादली (बहादुरगढ़)। पहले कैंसर जैसे इलाज के लिए घर और जमीन बिक जाती थी। इसके बाद भी इलाज की कमी में कैंसर पीड़ित की जान चली जाती और परिवार के पास कुछ नहीं रहता मगर अब प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना और कैंसर की दवाइयों के सस्ती होने से सभी कैंसर पीड़ित अपना इलाज करा पा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कैंसर संस्थान बाढ़सा में कैंसर पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित करते हुए यह बात कही। केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को जेनेरिक औषधालय का शुभारंभ किया है। आपातकाल कक्ष के बाहर औषधालय बनाया गया है।
स्थापना के मात्र 6 साल में एनसीआई ने कैंसर के क्षेत्र में अद्वितीय काम किया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम देश के 200 जिलों में कैंसर डे केयर सेंटर शुरू कर रहे हैं और तीन वर्षों में देश के हर जिले में यह सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि बाईपास सर्जरी के लिए कोई सोच भी नहीं सकता था। पांच लाख रुपये तक इलाज गरीब परिवारों को मिल रहा है। सरकार लोकहित में नीति बना रही है, डॉक्टर्स, पैरा मेडिकल और वैज्ञानिक मेहनत कर रहे हैं। अब कैंसर के ईलाज के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं है। छह साल पहले शुरू किया गया यह राष्ट्रीय कैंसर संस्थान आज वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।
बाढ़सा पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एम्स टू बाढ़सा ने शुरू होने के 6 साल के अंदर ही कैंसर के क्षेत्र में अद्वितीय काम शुरू कर दिया है। जिला अध्यक्ष राजपाल जांगडा, दिनेश कौशिक, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, संजय कबलाना आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
पहला विश्राम सदन जहां योग प्रशिक्षण
केंद्रीय मंत्री ने संस्थान में भाऊ राव देवरस सेवा सदन की ओर से संचालित विश्राम सदन का दौरा किया और मौजूद सुविधाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह पहला सदन है, जिसमें रोगी के परिजनों को रहने की आधुनिक सुविधा दी जाती है और दैनिक क्रियाओं के साथ योग प्रशिक्षण दिया जाता है। सदन में बड़ा पुस्तकालय भी बनाया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार की किताबों का संग्रह है।