फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   For personal cause misused the community: Arya

निजी स्वार्थों के लिए समुदाय का किया दुरुपयोगः आर्य

Wed, 25 Nov 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Wed, 25 Nov 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के रामलीला मैदान में 28 नवंबर को होने वाले ओबीसी महासम्मेलन को भारतीय लोकतंत्र सेनानी संघ ने भी अपना समर्थन दिया है। संघ के अध्यक्ष व पूर्व विधायक रोशनलाल आर्य ने कहा कि जाट नेताओं ने अपने निजी स्वार्थों के लिए जाट समुदाय का दुरुपयोग किया है। इसमें जाट बिरादरी का कोई दोष नहीं है। उन्होंने छोटूराम को सर की उपाधि मिलने पर भी सवाल खड़ा किया है।
विज्ञापन



मंगलवार को बहादुरगढ़ में महासम्मेलन का न्योता देने आए पूर्व विधायक आर्य ने कहा कि कुछ लोग छोटूराम का नाम लेकर बाकी जातियों के लोगों को परेशान करते हैं। ऐसे में भ्रम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि जाट व गैर-जाट के बीच गहरी खाई बन गई है।
विज्ञापन



पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा अयोग्य व्यक्ति हैं और अपनी अयोग्यता छुपाने के लिए उन्होंने जाट आरक्षण के नाम पर जाट समाज को बहकाया है। आर्य ने सर  छोटूराम को एक बार फिर से अंग्रेजों का भक्त बताते हुए कहा कि सर की उपाधि उन्हें ही मिलती थी जो उनके भक्त थे। पूर्व विधायक ने कहा कि समाज में जातपात की गहराई खत्म करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर अजीत जांगड़ा, रणबीर सैनी, सुखबीर सैनी, उमेद सैनी, सोनू सैनी, रामफल प्रजापत, दलीप पांचाल, जयपाल, बालकिशन, मांगेराम तिकाडिय़ा, महेंद्र सैनी, संजीव सैनी व राय सिंह सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed