{"_id":"658bb0f36a16b485910e24a5","slug":"fog-havoc-in-haryana-school-bus-collides-with-accident-prone-tractor-trolley-in-jhajjar-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कोहरे का कहर: झज्जर में दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई स्कूल बस, आठ बच्चों सहित 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कोहरे का कहर: झज्जर में दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई स्कूल बस, आठ बच्चों सहित 10 घायल
Wed, 27 Dec 2023 10:36 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 27 Dec 2023 10:36 AM IST
सार
एचआर ग्रीन फील्ड स्कूल की बस बुधवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। जैसे ही बस गुरुग्राम रोड पर रायपुर गांव के पास पहुंची तो वहा पर पहले से ही ट्रैक्टर-ट्राली दुर्घटनाग्रस्त थी। कोहरे में बस ड्राइवर को वाहन नहीं दिखा और उसने सीधी टककर मार दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर-गुरुग्राम रोड पर रायपुर गांव के पास घने कोहरे के चलते दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्राली से निजी स्कूल बस ने टक्कर मारी दी। इस हादसे में निजी स्कूल बस में सवार लगभग 8 बच्चे सहित ड्राइवर और कंडक्टर घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एचआर ग्रीन फील्ड स्कूल की बस बुधवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। जैसे ही बस गुरुग्राम रोड पर रायपुर गांव के पास पहुंची तो वहा पर पहले से ही ट्रैक्टर-ट्राली दुर्घटनाग्रस्त थी। कोहरे में बस ड्राइवर को वाहन नहीं दिखा और उसने सीधी टककर मार दी। टक्कर लगने से बस में अफरा-तफरी मच गई और कई बच्चे घायल हो गए। आनन-फानन में एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना पाक एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
ये हुए घायल
हादसे में भाटेड़ा निवासी हर्ष, अहरी निवासी लक्षिता, मछरौली निवासी पूर्वी, सिलानी निवासी अंशिका, मछरौली निवासी मुदित, किंशु, तिजिल, भाटफड़ा निवासी पायल, ड्राइवर अहरी निवासी लालचंद, परिचालक विजम घायल हुए हैं।
विज्ञापन