फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Five nominations given on last day for Bar Association elections

Jhajjar-Bahadurgarh News: बार एसोसिएशन चुनाव के लिए अंतिम दिन आए पांच नामांकन

Fri, 21 Feb 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 21 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Five nominations given on last day for Bar Association elections
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया वीरवार को पूरी हो गई। प्रक्रिया के अंतिम दिन प्रधान पद के लिए पांच नामांकन पत्र आए हैं। इसके अलावा प्रधान समेत सभी पांच पदों के लिए कुल 13 नामांकन पत्र दर्ज हुए हैं। वीरवार को 12 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सह सचिव पद के लिए इंदू राठी ने अकेले उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया है। ऐसे में शुक्रवार को उनका नामांकन पत्र जांच में ठीक पाया गया तो वे निर्विरोध सह सचिव चुनी जाएंगी। इससे पहले देवेंद्र लाठर ने प्रधान पद के लिए बुधवार को नामांकन पत्र भरा था। अब 21 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसी दिन 11 से तीन बजे के बीच में नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 28 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। एसोसिएशन के लिए 767 मतदाताओं की सूची तैयार की गई है। चुनाव अधिकारी सुरेंद्र लोहचब ने बताया कि वीरवार को प्रधान पद के लिए पूर्व सचिव रवीन छिल्लर, विक्रम छिल्लर, संदीप कुमार और चांद जून ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके अलावा उपप्रधान पद के लिए राकेश चंद और सोमबीर सिंह, सचिव पद के लिए डाॅ. तरुण राठी, हुकमचंद और कपिल भारद्वाज, सह सचिव के लिए इंदू राठी और कोषाध्यक्ष व लाइब्रेरियन पद के लिए चिराग कौशिक व पारस ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed