{"_id":"96c9aa4d9d55345a1bace7ff56e31489","slug":"first-wine-spleen-then-was-beating-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले शराब पिलाई, फिर पीट-पीटकर कर दी हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले शराब पिलाई, फिर पीट-पीटकर कर दी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
Updated Thu, 27 Nov 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलाना चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव छपार में बुधवार की शाम एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
झज्जर थाना पुलिस को दी शिकायत में छपार निवासी सूबे सिंह ने बताया कि जितेंद्र पुत्र आजाद पिछले कई दिनों से उसके बेटे राजकुमार के साथ रंजिश रखे था।
बुधवार की शाम को राजकुमार अपने दो साथियों के साथ बैठकर खेतों में शराब पी रहा था। आधे घंटे बाद शाम लगभग साढ़े चार बजे जितेंद्र भी वहां पर आ गया।
जितेंद्र भी उनके साथ बैठकर शराब पीने लगा। कुछ ही देर में दोनों युवक वहां से चले गए। राजकुमार और जितेंद्र वहीं पर शराब पीते रहे।
शराब पीने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जितेंद्र ने राजकुमार को पीटना शुरू कर दिया। सूबे सिंह ने आरोप लगाया कि जितेंद्र तब तक राजकुमार को लात और घूंसों से पीटता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद जितेंद्र वहां से फरार हो गया। खेतों से गुजर रहे लोगों ने इस बारे में राजकुमार के घर पर सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कुलाना चौकी प्रभारी रवि कुमार मौके पर पहुंच गए तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले आए।
सिविल अस्पताल पहुंचे डीएसपी
हत्या की सूचना मिलते ही डीएसपी अनूप सिंह दहिया भी सिविल अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने वहां पर राजकुमार के परिजनों से बात की और पूरी घटना की जानकारी ली।
परिजनों ने डीएसपी दहिया से मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि मामले में कोई ढील नहीं बरती जाएगी तथा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
21 नवंबर को दी थी घर में घुसकर धमकी
राजकुमार के पिता सूबे सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को भी जितेंद्र उनके घर आया था। शाम के समय वह एक सरिया लेकर घर पहुंचा था और राजकुमार की मां से उसके बारे में पूछ रहा था।
राजकुमार की मां ने राजकुमार के बारे में पता होने से इंकार किया तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया था। सूबे सिंह ने कहा कि जितेंद्र ने धमकी दी कि जहां भी वह मिलेगा, वहीं उसे जान से मार देगा।
इकलौता बेटा था राजकुमार
सूबे सिंह ने कहा कि राजकुमार उसका इकलौता बेटा था। वही उसके बुढ़ापे का सहारा था। जितेंद्र ने उसकी हत्या कर बुढ़ापे का सहारा छीन लिया।
सूबे सिंह ने बताया कि राजकुमार की दो बेटियां और एक बेटा है। खेतीबाड़ी कर घर का गुजारा चलाया करता था। उसकी मौत के बाद सब कुछ बिखर गया है।
मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर हत्यारोपी जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
अनूप सिंह दहिया, डीएसपी, झज्जर
फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसे गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है। जितेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
रवि कुमार, प्रभारी, कुलाना पुलिस चौकी