{"_id":"683ec2d80ac2586e8c2d061ac40c2b6e","slug":"first-fase-election-in-jhjhar-and-bahadurgarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर व बहादुरगढ़ खंड में होंगे पहले चरण में चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर व बहादुरगढ़ खंड में होंगे पहले चरण में चुनाव
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन 23 दिसंबर से जमा होंगे। पहले चरण में झज्जर व बहादुरगढ़ खंड में चुनाव होना है।
विज्ञापन
इसको लेकर प्रशासन ने मंगलवार को नामांकन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस बीच स्पष्ट किया गया है कि जो प्रत्याशी पहले नामांकन कर चुके हैं, उनको दोबारा नामांकन करने की जरूरत नहीं है।
उनको केवल एक शपथ पत्र ही जमा करवाना है। इस बीच मंगलवार को कई प्रत्याशी अपने नामांकनों की वेरिफिकेशन के लिए भी बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे।
पंचायत चुनाव के प्रथम व द्वितीय चरण में झज्जर जिला परिषद के 19, पंचायत समिति के 122, सरपंच के 250 तथा पंच के लिए 2670 सदस्यों का चुनाव करवाया जाएगा।
विज्ञापन
पहले चरण में झज्जर व बहादुरगढ़ खंडों में पंचायत समिति सदस्यों, सरंपच व पंच पद के चुनाव होंगे। नामांकन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू हो जाएगी।
ब्लॉक समिति के लिए संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में तथा पंच सरपंच के नामांकन संबंधित गांवों में भरे जाएंगे। इसको लेकर प्रशासन की ओर से विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। नामांकन फार्म सुबह दस बजे से लेकर शाम तीन बजे तक लिए जाएंगे।
विज्ञापन
25 व 27 को नहीं होंगे जमा
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन 23 से 29 दिसंबर तक जमा कराने का समय है। अवकाश के दिन नामांकन नहीं लिए जाएंगे। इस अवधि में दो अवकाश आ रहे हैं।
25 दिसंबर को क्रिसमस तथा 27 दिसंबर को रविवार की छुट्टी होगी। सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, इस वजह से दोनों दिन नामांकन जमा नहीं किए जा सकेंगे।
नामांकनों की छंटनी का कार्य 30 दिसंबर को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। इन खंडों से नामांकन वापस लेने का समय एक जनवरी 2016 को सायं 3 बजे तक होगा और एक जनवरी को ही दोपहर बाद 3 बजे चुनाव चिह्न आबंटित किए जाएंगे।
दोनों खंडों में पहले चरण के लिए मतदान 10 जनवरी 2016 को सुबह 7:30 बजे से लेकर सांय 4 बजे तक होंगे।
फिर से लानी होगी एनओसी
पंचायत चुनाव को लेकर जो प्रत्याशी पहले नामांकन जमा करा चुके हैं, अब उनको दोबारा नामांकन जमा कराने की जरूरत नहीं है। पहले आवेदन कर चुके प्रत्याशियों को अब फार्म चार ख भरना होगा।
यह शपथ पत्र देना उनके लिए अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदकों को फिर से एनओसी लानी होगी। बिजली निगम तथा बैंकों की फिर से नई एनओसी जमा कराने वाले आवेदन ही स्वीकार होंगे।
पंचायत चुनाव के पहले चरण में झज्जर, बहादुरगढ़ के लिए 17 दिसंबर को अधिसूचना जारी की जा चुकी है। नामांकन का काम बुधवार को शुरू होगा।
प्रशासन ने इसके लिए हर तरह से पुख्ता प्रबंध किए हैं। प्रत्याशियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। जो पहले आवेदन कर चुके हैं उनको अब केवल शपथ पत्र देना होगा।
अनीता यादव, जिला निर्वाचन अधिकारी कम डीसी