फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   firing upon property delaer

प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Sat, 27 Feb 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़ Updated Sat, 27 Feb 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
firing upon property delaer
गांव दुल्हेड़ा में दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। वारदात से परिवार व ग्रामीण सकते में है। मृतक की कार के आगे रिट्ज कार अड़ाकर वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, थाना सदर प्रभारी बिजेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल व कार से पुलिस ने आवश्यक सबूत जुटाकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्यारोपियों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन



दुल्हेड़ा निवासी जयप्रकाश उर्फ सुधा (50) झज्जर में प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता था। शुक्रवारदोपहर वह अपने छोटे भाई सोमबीर जो कि बीमार चल रहा है उसे दवा दिलाकर घर लौटा था। इसी बीच किसी व्यक्ति ने उसे फोन किया और उसे प्लॉट दिखाने के लिए कहा। वह पड़ोसी युवक बलवान के साथ अपनी ऑल्टो कार में सवार होकर फोन करने वाले द्वारा बताई गई जगह छुड़ानी रोड की तरफ पुराने स्टेडियम की ओर गया और वहां जाकर उसने उस नंबर पर संपर्क किया, जिससे उसके पास फोन आया था। लेकिन कोई बातचीत नहीं हो पाई।
विज्ञापन


 कुछ देर इंतजार के बाद वे वापस घर की ओर लौटने लगे तो उसी दौरान पीछे से एक सफेद रंग की रिट्ज कार आई। बलवान के अनुसार रिट्ज कार के चालक ने जयप्रकाश की ऑल्टो के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी और उस पर कई फायर कर दिए। जयप्रकाश को कार में बैठे-बैठे ही गोली लगी। इससे वह लहूलुहान होकर सीट पर ही गिर गया। बलवान ने बताया कि किसी तरह से उसने कार से नीचे उतरकर अपनी जान बचाई और घटनास्थल से कुछ दूरी पर बैठे ग्रामीणों को बताया। कार सवार हमलावर दुल्हेड़ा से गांव नूना माजरा की तरफ भाग गए। ग्रामीणों ने बाइकों व अन्य वाहनों से हमलावरों की कार का पीछा भी किया लेकिन गांव नूना माजरा के आसपास वे चकमा देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने लड़ा था सरपंच चुनाव
जयप्रकाश की पत्नी राजबाला ने हाल ही में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था। वह इस चुनाव में हार गई थी और दूसरे नंबर पर रही थी। हालांकि चुनाव में रंजिश को लेकर ग्रामीण सिरे से नकार रहे हैं। हॉस्पिटल पहुंचे ग्रामीणों के अनुसार मृतक जयप्रकाश मिलनसार छवि का था। उसकी गांव में किसी से कोई कहासुनी व रंजिश नहीं थी।

कुछ दिन बाद है बेटी की शादी
जयप्रकाश के चार बच्चे हैं जिनमें तीन बेटियां हैं। उसकी बड़ी बेटी की कुछ दिनों बाद शादी होनी है। जयप्रकाश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब परिवार के सामने कई तरह के संकट खड़े हो गए हैं। बेटी की शादी कैसे होगी और कौन इसके लिए तैयारियां करेगा।


जल्द पकड़े जाएंगे हत्यारोपी
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार का कहना है कि कि हत्यारोपियाें को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी है। जिस कार में वे सवार होकर आए थे उसका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस कई एंगलों को लेकर जांच आगे बढ़ा रही है।

---
फोटो 01 : ट्रॉमा सेंटर में कार से शव को स्ट्रेचर पर रखते ग्रामीण व पुलिसकर्मी।
फोटो 02 : पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई करते पुलिसकर्मी।
फोटो 03 : मृतक की कार की जांच-पड़ताल करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed