फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Firing in Jhajjar, Youth opened fire twice amid altercation at petrol pump, One injured

झज्जर में फायरिंग: पेट्रोल पंप पर कहासुनी के बीच युवक ने किए दो फायर; एक घायल, रोहतक PGI रेफर

Fri, 16 Feb 2024 03:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 16 Feb 2024 03:45 PM IST
सार

दुजाना निवासी राजेश पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी खड़ी करता है। शुक्रवार दोपहर को वह अपनी गाड़ी पंप पर खड़ी करके निकलता तो दूसरी तरफ से पानी सप्लाई की गाड़ी लेकर बेरी गेट निवासी हितेंद्र आ गया। जैसे ही गाड़ी आई तो राजेश ने हितेंद्र से कहा कि गाड़ी ऊपर चढ़ाएगा क्या।

विज्ञापन
Firing in Jhajjar, Youth opened fire twice amid altercation at petrol pump, One injured
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर में आंबेडकर चौक पर स्थित पेट्रोल पंप पर पानी सप्लाई करने वाले व एक सुनार के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी हाथापाई और फायरिंग में तबदील हो गई। इस मामले में सुनार ने पानी सप्लाई करने वाले पर फायर कर दिया, जिसमें आसपास के लोग बाल-बाल बच गए। विवाद में आरोपी युवक ने दूसरे युवक के सिर पर बंदूक की बट से वार किया, जिससे वह घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुजाना निवासी राजेश पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी खड़ी करता है। शुक्रवार दोपहर को वह अपनी गाड़ी पंप पर खड़ी करके निकलता तो दूसरी तरफ से पानी सप्लाई की गाड़ी लेकर बेरी गेट निवासी हितेंद्र आ गया। जैसे ही गाड़ी आई तो राजेश ने हितेंद्र से कहा कि गाड़ी ऊपर चढ़ाएगा क्या। इतना कहते ही दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी हाथापाई में बदल गई। आसपास के लोगों ने उनको छुड़वाया गया, लेकिन राजेश अपनी गाड़ी से बंदूक निकाल लाया और फायर कर दिए। इस दौरान राजेश ने हितेंद्र के सिर पर बंदूक के बट से वार किया। इससे वह घायल हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा मामला सीसीटीवी में हुआ कैद

यह पूरा मामला पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। इसमें सामने आया है कि दोनों के बीच लड़ाई हो रही है और फिर फायर किए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed