फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Finance commissioner took stock of development works

फाइनेंस कमिश्नर ने लिया विकास कार्यों का जायजा

Sun, 03 Aug 2014 12:59 AM IST
jhjhar
jhjhar Updated Sun, 03 Aug 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन

हरियाणा सरकार के वित्तायुक्त (परिवहन) आरआर जोवल ने शनिवार को उपमंडल बहादुरगढ़ का दौरा किया। उन्होंने निर्माणाधीन विकास कार्यों और प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए निर्धारित स्थलों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में प्रस्तावित नए बस स्टैंड के लिए चयन की गई साइट का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

इस मौके पर वित्तायुक्त आरआर जोवल ने कहा कि सामान्य बस स्टैंड के लिए सेक्टर नौ के साथ जमीन का अधिग्रहण किया गया है। यहां राज्य सरकार द्वारा लगभग 36 एकड़ जमीन में भव्य बस अड्डा बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का काम आमजन के हित में करवाए जा रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करना है। सभी विकास कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे होने चाहिए। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने भी वित्तायुक्त जोवल के साथ हलके में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। वित्तायुक्त ने कहा कि सभी कार्यों में और तेजी लाई जाएगी। प्रस्तावित विकास कार्यों को आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर, हरियाणा रोडवेज के जीएम एनके गर्ग, तहसीलदार श्यामलाल, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

सफाई पर दें ध्यान
वित्तायुक्त की बैठक के बाद उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नगर परिषद और शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर करें। विकास कार्यों का जायजा लेते हुए ईओ हुडा को शहर के एमआइई पार्ट ए और बी में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में राष्ट्रीय राजमार्ग, स्टेट हाईवे, आबादी वाले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति नहीं आनी चाहिए। जलभराव के संभावित क्षेत्रों की निरंतर निगरानी रखी जाए। उपायुक्त ने कहा कि जलनिकासी नालों की निरंतर सफाई की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed