फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fertilizer not available, chaos at shops

Jhajjar-Bahadurgarh News: नहीं मिल रहा खाद, दुकानों पर मची आपाधापी

Mon, 28 Oct 2024 04:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer not available, chaos at shops
झज्जर अनाज मंडी में डीएपी खरीदने पहुंचे किसान। स्त्रोत- संवाद
झज्जर। जिले में इस साल जिले में 11 हजार मीट्रिक टन डीएपी की मांग की गई है लेकिन एक सप्ताह पहले जिले में 16 हजार डीएपी खाद के बैग ही आए थे। मांग के अनुसार खाद न मिलने की वजह से दुकानों पर आपाधापी मची है। किसान घंटों लाइन में लगने के बाद खाली वापस लाैट रहे हैं। सरकारी और और प्राइवेट खाद बीज की दुकानों पर किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा। इस कारण से किसानों को रबी की फसल की बिजाई में देरी होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

रबी की फसल की बुआई शुरू हो गई है। किसान सरसों की बुआई के लिए डीएपी खाद खरीदने के लिए दुकानों पर आ रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल पा रहा। सरसों की बुआई शुरू हो चुकी है और दीपावली के बाद गेहूं की फसल की बुआई शुरू हो जाएगी। किसान झज्जर अनाज मंडी में स्थित खाद बीज की दुकान पर किसान खाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन किसानों को खाद नहीं मिल पर रहा। इस कारण किसानों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। किसानों को खाद नहीं मिल पाने के कारण फसल बुआई में देरी होने का डर सताने लगा है। डीएपी खाद के लिए किसान सरकारी और प्राइवेट दुकानों पर चक्कर लगा रहे हैं। डीएपी नहीं मिल पाने पर नैनो डीएपी, एनपीके और सिंगल सुपर फॉस्फेट का प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है। शनिवार को पूरे जिले में 16 हजार डीएपी खाद के कट्टे आए थे। झज्जर मंडी में भी 500 कट्टे खाद आया था, जो भीड़ ज्यादा होने के कारण हाथोंहाथ बिक गया था ।
विज्ञापन



सरसों की बुआई के हो रही है, लेकिन कई दुकानों पर डीएपी खाद का पता करने के बाद भी खाद नहीं मिल रहा। इस कारण फसल की बुआई में देरी हो रही है।
देवेंद्र, भठेड़ा


रबी की फसल की बुआई का समय है। दुकानों पर खाद नहीं मिल रहा खाद आ रहा है। जहां खाद आ रहा है वहां लंबी लाइनें लग रही है। इसके कारण सभी को खाद नहीं मिल पा रहा और खाली हाथ वापस जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहताश, सिकंदरपुर

मुझे 15 एकड़ में गेहूं और सरसों की बुआई करनी है, लेकिन डीएपी खाद नहीं मिल पा रहा। सरसों की बुआई का समय चल रहा हैं। खाद नहीं मिलने से सरसों की बुआई में देरी हो रही है।
अत्तर सिंह, सुरहेती गांव


एक सप्ताह पहले मंडी में डीएपी खाद आया था पता चलने के बाद खाद लेने के लिए पहुंचे भीड़ ज्यादा होने के कारण खाद नहीं मिल पाया। खाद अब कब आएगा यह भी नहीं बताया जा रहा। प्राइवेट दुकानों पर भी खाद नहीं मिल रहा।


अनूप, भठेड़ा गांव

वर्जन
रबी के सीजन के लिए 11 एमटी डीएपी की मांग की गई है। समय से सभी को खाद मिल जाएगा। जिन किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रहा और बुआई में देरी हो रही है वो नैनो डीएपी, एनपीके और सिंगल सुपर फॉस्फेट का प्रयोग कर सकते हैं।

जितेंद्र अहलावत, उपनिदेशक, कृषि एवं कल्याण विभाग, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed