फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Female Anopheles mosquito stings sharp, 18 dengue patients found in 1 day

मादा एनाफिलीज मच्छर का डंक हुआ तीखा, 1 दिन में मिले डेंगू के 18 मरीज

Fri, 29 Oct 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Female Anopheles mosquito stings sharp, 18 dengue patients found in 1 day
झज्जर। जिले में इस बार बेमौसम बारिश और मानसून के सीजन में अत्यधिक बारिश होने के कारण मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है। इसके साथ मादा एनाफिलीज मच्छर का डंक भी तीखा हो गया है। इसकी वजह से मलेरिया व डेंगू के मरीज निरंतर बढ़ रहे हैं। जिले में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को देखा जाए तो 18 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसके साथ ही डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 148 हो गई है। जबकि 6 मरीज ऐसे हैं जिनकी तलाश विभाग की तरफ से की जा रही है। उनके नाम और फोन नंबर में गलती है। विभाग को उनकी तलाश के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

झज्जर जिले में करीब 6 वर्ष पहले लगभग ढाई सौ मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले थे। उसके बाद से डेंगू और मलेरिया का ग्राफ निरंतर गिरता जा रहा था, लेकिन इस बार हालात कुछ ऐसे ही प्रतीत हो रहे हैं कि कहीं यह आंकड़ा पार न हो जाए। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग डेंगू को लेकर एक सप्ताह पीक सीजन मान रहा है। उसके बाद ठंड बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या में कमी आने लगेगी। ठंड बढ़ने के साथ मच्छर जनित बीमारियां कम होने लगेंगी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिन स्थानों पर डेंगू के मरीज मिल रहे हैं वहां पर फॉगिंग करवाई जा रही है जबकि मलेरिया के टिकट मिलने पर उन स्थानों पर डेल्टा मैथरिन दवाई का छिड़काव करवाया जाता है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक करने के लिए एंटी लारवा गतिविधियां शुरू की गई हैं। स्कूलों में भी बच्चों को पोस्टर बांट कर डेंगू व मलेरिया के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर पानी की टंकियां, होदी, व गमले आदि की जांच कर रही हैं। कूलर व पानी की टंकियां विशेष तौर से की जा रही है।
विज्ञापन

- वर्जन
एंटी लार्वा गतिविधियां शुरू की हुई हैं और सैंपलिंग का कार्य भी निरंतर बढ़ाया गया है, ताकि डेंगू के मरीज सामने आ सकें। उनको समय पर इलाज दे कर डेंगूू को बढ़ने से रोकथाम की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सरिता गोरी, जिला मलेरिया अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed