फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Feeling of mountain-like cold on New Year's Eve

Jhajjar-Bahadurgarh News: नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पहाड़ों जैसी ठंड का अहसास

Wed, 01 Jan 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 01 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Feeling of mountain-like cold on New Year's Eve
-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर करने का प्रयास करते लोग। संवाद
बहादुरगढ़। चार दिन पहले हुई बारिश के बाद ठंड का कहर लगातार जारी है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भी बहादुरगढ़ में पहाड़ों जैसी ठंड का अहसास हुआ। नए साल का आगाज भी घने कोहरे और ठंड के बीच होगा। शीतलहर का प्रकोप जारी है। बाजारों में सुबह से शाम तक दुकानदार अलाव सेंककर सर्दी दूर करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह के समय जहां आसमान बादलों से ढका रहा। वहीं दोपहर बाद करीब तीन बजे सूर्य देव आसमान में चमके और हल्की धूप निकलने से लोगों को सर्दी से मामूली राहत मिली। बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दोपहर के मुकाबले सुबह और शाम के समय ठिठुरन कहीं ज्यादा रहती है। मंगलवार को भी सुबह के समय लोग सोकर बिस्तरों से उठे तो आसमान बादलों से ढका हुआ था। सूर्य निकलने की संभावना भी न के बराबर थी, लेकिन जैसे-जैसे घड़ी की सूई आगे बढ़ी। वैसे-वैसे मौसम साफ हो गया और करीब 3 बजे आसमान में सूर्य देव चमके। हालांकि धूप ज्यादा तेज नहीं रही, लेकिन हवाओं की गति अन्य दिनों के मुकाबले कुछ मंद रही और सूर्य देव चमकने के कारण सर्दी से थोड़ी राहत जरूर मिली। शाम के समय ठंड का प्रकोप फिर से बढ़ गया। बाजारों में जगह-जगह अलाव के सहारे न केवल बुजुर्ग बल्कि युवा भी सर्दी दूर करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कपड़ों का व्यवसाय करने वाले रवि कुमार, राहुल, गौरव शर्मा का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से ही सर्दी बढ़ी है। सर्दी बढ़ने के बाद उनके काम धंधे में भी तेजी है। उन्होंने दीवाली से पहले ही गर्म कपड़ों का स्टॉक कर लिया था और सर्दी नहीं होने के कारण कपड़ों की बिक्री नहीं हो रही थी। अब कई दिनों से गर्म कपड़े खूब बिक रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्दी न होने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान की संभावना नजर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed