{"_id":"6653c7c5cc8ecc27e1067096","slug":"fault-rectified-in-9-hours-lalchand-colonys-electricity-cut-off-throughout-the-night-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-107563-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 9 घंटे में ठीक हुआ फाल्ट, रात भर गुल रही लालचंद कॉलोनी की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 9 घंटे में ठीक हुआ फाल्ट, रात भर गुल रही लालचंद कॉलोनी की बिजली
Mon, 27 May 2024 05:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 27 May 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी है। शनिवार रात दो बजे लालचंद कॉलोनी की लाइन में आया फाल्ट नौ घंटे में ठीक हुआ। रात भर कॉलोनी में अंधेरा छाया रहा और लोग परेशान रहे। लोगों का आरोप है कि रात को ही निगम के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
लालचंद कॉलोनी में शनिवार की रात करीब दो बजे बिजली गायब हो गई थी। रात भर लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। बिजली सुबह तक नहीं आई। कॉलोनी वासियों ने बिजली शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबंर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन बिजली समस्या का निदान तो दूर, कोई कर्मचारी देखने के लिए भी नहीं पहुंचा। सुबह हुई तो लोगों ने फिर से शिकायत की। इसके बाद कर्मचारियों ने बिजली फाल्ट ठीक किया और रविवार को 11 बजे बिजली आपूर्ति चालू हुई।
लालचंद कॉलोनी निवासी रमेश कुमार, नवीन कुमार, राहुल ने बताया कि शनिवार रात 2 बजे बिजली गायब हो गई थी। घरों में इनवर्टर लगे होने के कारण पंखें तो लगातार चलते रहे, लेकिन कूलर और एसी बंद हो गए जिससे गर्मी से बुरा हाल रहाद्ध उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों की ओर से अप्रैल में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे तो खूब किए गए, लेकिन ये दावे धरातल पर धराशाई नजर आ रहे हैं। क तारों में आग लग रही है तो कहीं ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। तार टूट रहे हैं और घंटो बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन
लाइन में फाल्ट आने की ये भी है वजह
भीषण गर्मी के चलते शहर के कई वार्डों में बढ़े ओवर लोड के कारण भी बिजली लाइनों में फाल्ट आ रहे हैं। बिजली निगम की मेंटीनेंस टीमें अधिकारियों की देखरेख में फाल्ट को भी जल्द ठीक कर बिजली सुचारू कर रही हैं मगर उसके बावजूद भी कहीं न कहीं ट्रांसफार्मर से फ्यूज उड़ने, इंसुलेटिड केबल में आग लगने की समस्या भी हो रही है।
वर्जन...
रात के समय विश्वकर्मा चौक पर लगे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी। जिसे सुबह के समय ठीक कर दिया गया। इसके बाद बिजली सप्लाई सुचारु हो गई। शिकायत मिलते ही बिजली समस्या का समाधान किया जा रहा है।
-मनीष यादव, एसडीई, यूएचबीवीएन, बहादुरगढ़।