फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   father of Female coach reached hunger strike of Justice Sangharsh Samiti in Jhajjar

Jhajjar: न्याय संघर्ष समिति की भूख हड़ताल, धरने पर पहुंचे महिला कोच के पिता, कहा- सरकार से नहीं कोई उम्मीद

Wed, 12 Apr 2023 04:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Apr 2023 04:20 PM IST
सार

महिला जूनियर कोच के पिता का कहना है कि सरकार पूरी तरह से जांच में मंत्री संदीप सिंह का पूरा सहयोग कर रही है। अगर सरकार न्याय दिलाना चाहती तो मंत्री जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके होते।

विज्ञापन
father of Female coach reached hunger strike of Justice Sangharsh Samiti in Jhajjar
महिला कोच के पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला जूनियर कोच के पिता बुधवार को झज्जर में न्याय संघर्ष समिति की तरफ से की जा रही भूख हड़ताल के दौरान धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश सरकार से उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है क्योंकि मंत्री संदीप सिंह के पक्ष में खुद मुख्यमंत्री भी क्लीन चिट दे चुके हैं। अब उन्हें केवल न्यायपालिका पर ही उम्मीद है। उनका कहना है कि मंत्री संदीप सिंह 31 मार्च को लाइव डिटेक्टर टेस्ट के लिए अदालत में पेशी के दौरान पेश नहीं हुए, अब गुरुवार को इस मामले में चंडीगढ़ जिला न्यायालय में दूसरी पेशी है।

विज्ञापन


सरकार पर नहीं, न्यायपालिका पर है विश्वास
उनका कहना है कि वह विभिन्न संगठनों के सहयोग से ही यह लड़ाई लड़ रहे हैं और सरकार अगर चाहती तो मंत्री को अब तक सलाखों के पीछे पहुंचा देती, लेकिन खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंत्री संदीप सिंह का बचाव कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में सरकार से न्याय की कोई उम्मीद नहीं है। अब केवल न्यायपालिका पर है उम्मीद बची है। पिछले काफी समय से मंत्री संदीप सिंह और जूनियर कोच के साथ छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर खाप पंचायत एवं संगठन बैठकों व प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


कहा जूनियार कोच के पिता ने, पहली पेशी पर अदालत नहीं पहुंचे संदीप सिंह
उसके पिता का कहना है कि सरकार पूरी तरह से जांच में मंत्री संदीप सिंह का पूरा सहयोग कर रही है। अगर सरकार न्याय दिलाना चाहती तो मंत्री जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके होते। न्याय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने भी मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। झज्जर में न्याय संघर्ष समिति आरोपी मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ शहर के लघुसचिवालय में भूख हड़ताल पर हैं और मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed