फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   father and daughter died after consuming poisonous substance in Bahadurgarh

बहादुरगढ़: दयानंद नगर में जहरीले पदार्थ के सेवन से पिता-बेटी की मौत

Wed, 05 Apr 2023 05:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 05 Apr 2023 05:50 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी अशोक दहिया मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल सुनील की पत्नी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
father and daughter died after consuming poisonous substance in Bahadurgarh
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में दयानंद नगर में घर में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ के सेवन से पिता और बेटी की मौत हो गई। बेटी ने घर में ही दम तोड़ दिया जबकि पिता की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी अशोक दहिया मौके पर पहुंचे और आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान सुनील और उसकी करीब 20 वर्षीय बेटी अंशुल के रूप में हुई है। अंशुल जन्म से ही दिव्यांग थी। वह चलने और खाने-पीने में असमर्थ थी। वह पूरी तरह घर के अन्य सदस्यों पर निर्भर थी। पिता सुनील अपनी बेटी को लेकर काफी परेशान था। बुधवार दोपहर सुनील की पत्नी किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी।
विज्ञापन


उसी समय सुनील और अंशुल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे अंशुल की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुनील को आनन-फानन में परिजन बहादुरगढ़ के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम वीरवार की सुबह होगा। सुनील तीन बच्चों के पिता थे। अंशुल सबसे बड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed