फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers' Panchayat held in Rohad, work on power grid line stopped

Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहद में हुई किसानों की पंचायत, रोका पावर ग्रिड लाइन का काम

Tue, 18 Nov 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 18 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers' Panchayat held in Rohad, work on power grid line stopped
-फोटो 69 : नायब तहसीलदार पवन कुमार को मांग पत्र सौंपते किसान। स्रोत ग्रामीण
बहादुरगढ़। किसानों ने खेतड़ी-नरेला पावर ग्रिड लाइन के टावर लगाने के कार्य को लेकर रोष जताया गया। उन्होंने हाईटेंशन लाइन के मुआवजे और सर्वे में बरती जा रही अनियमितताओं पर नाराजगी जताई है। रोहद के खाटू श्याम मंदिर में सोमवार को किसानों की पंचायत हुई।
विज्ञापन

किसानों ने 5 दिसंबर को जींद में होने वाली महापंचायत में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील भी की ताकि इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाया जा सके। किसानों का कहना है कि जब तक ग्रामीण बड़ी संख्या में एकजुट नहीं होंगे उनकी आवाज सरकार तक नहीं पहुंचेगी।
विज्ञापन

पंचायत में मनदीप ने कहा कि जैसे पंजाब और महाराष्ट्र में किसान एकजुट होकर बड़े आंदोलन सफल कर चुके हैं वैसे ही यहां भी अधिक संख्या में एकता दिखानी होगी। उन्होंने बताया कि गांव खरहर, रेवाड़ी खेड़ा और रोहद का तीसरा वैल्यूअर लगाकर सही सर्वे किया जाए क्योंकि वर्तमान में राइट ऑफ वे को दो हिस्सों में बांट दिया गया है जो अन्यायपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की मांग है कि पूरे गांव का 60 प्रतिशत कवरेज लेकर उचित मुआवजा तय किया जाए। पंचायत के दौरान किसानों ने मौके पर चल रहे लाइन के काम को रोकने का निर्णय लिया और प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार पवन कुमार और आसौदा थाना एसएचओ राजेश मौके पर पहुंचे।
किसानों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तीसरा वैल्यूअर लगाए जाने और तब तक कार्य बंद करवाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed